एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रोज पैरों के तलवों पर लहसुन रगड़ने के हैं लाजवाब फायदे, इन्फेक्शन लेकर बदबू तक हो जाएगी छूमंतर

Published on: July 23, 2024

The Khabar Xpress 23 जुलाई 2024। अगर आप नहीं जानते, तो आपको बता दें कि लहसुन काफी सेहतमंद होता है और आपके पैरों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

लहसुन को पैरों पर लगाने के फायदे

सूजन कम होती है

पैरों पर लहसुन लगाने से पैरों की सूजन कम होती है। ऐसा इसमें मौजूद सूजन रोधी गुणों की वजह से होता है। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा चले हैं या किसी मेडिकल कंडिशन की वजह से आपके पैरों में सूजन हो गई है और दर्द हो रहा है, तो लहसुन को पैरों पर रगड़ना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

फुट फंगस से बचाव

बरसात के मौसम में फुट फंगस होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में पैरों पर लहसुन रगड़ने से इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुणों की वजह से पैरों में होने वाले फंगल इन्फेक्शन से बचाव होता है। साथ ही, एथलीट्स फुट से भी बचाव होता है।

पैरों की बदबू दूर होती है

लहसुन में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण पैरों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। ये बैक्टीरिया पसीने की वजह से पैरों की त्वचा पर पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से बदबू आती है। इसलिए पैरों की बदबू से छुटकारा पाने का आसान उपाय है, लहसुन की कुछ कलियों को पैरों पर रगड़ लें।

पैरों का दर्द दूर होता है

लहसुन दर्द से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसलिए अगर आप पैरों के दर्द से परेशान हैं या आपके तलवों में किसी वजह से दर्द हो रहा है, चाहे बहुत चलने की वजह से या चोट लग गई है, तो दर्द कम करने के लिए भी लहसुन की दो-चार कलियों को पैर पर रगड़ सकते हैं।

खुजली कम होती है

बहुत देर तक जूते पहनने की वजह से या गंदगी की वजह से पैरों में खुजली होने लगती है। खासकर, पैरों की उंगलियों के बीच और तलवों पर। ऐसे में इन पर लहसुन लगाने से पैरों की खुजली दूर करने में काफी मदद मिलती है, क्योंकि लहसुन पैरों पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment