The Khabar Xpress 22 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ का पहला परसनेऊ दादोजी पैदल यात्री संघ 22 अगस्त 2024 को शाम 4 बजे कालूबास झंवरो के मंदिर से रवाना होगा। नितेश आसोपा और कालूराम शर्मा ने बताया कि ये परसनेऊ जाने वाला ये प्रथम संघ है जो लगातार दादोजी के दर्शनार्थ पैदल जा रहा है।

न्यू सुखी संघ 31 अगस्त को सुबह 8:15 पर होंगे रवाना
ज्यो ज्यो भादवा का महीना नजदीक आता है त्यों त्यों रुणेचा रामसा पीर जाने वाले भक्तों में हलचल मच जाती है। न्यू सुखी संघ श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यो की बैठक अध्यक्ष संजय माली की अगुवाई में 21 जुलाई रविवार को हुई जिसमे बाबा रामदेव पैदल यात्रा हेतु रूपरेखा तैयार की गई। हर वर्ष की भांति इस साल भी यह संघ धोलिया रोड़ रामदेवजी मंदिर से 31 अगस्त शनिवार को सुबह सवा आठ (8:15) बजे रवाना होगा। अध्यक्ष ने बताया कि निश्चित सेवा शुल्क द्वारा पदयात्री इसमे शामिल हो सकेंगे। संघ सदस्यो की इस मीटिंग में ललित खंडेलवाल, भेरूसिंह राजपुरोहित तोलियासर, मोहन दुसाद, रामप्रताप सारस्वत, बजरंग मूंथा, हनुमान राजपुरोहित, राहुल चोपड़ा, विनोद तोलंबिया, भागीरथ सुथार, श्याम सुथार सभी उपस्थित सदस्यो ने इस वर्ष भी संघ को गाजेबाजे के साथ रवाना होने पर चर्चा कर आवश्यक तैयारियों के लिये कमेटियां बनाई।
31 अगस्त सुबह 7 बजे डोर टू डोर सेवा समिति होंगे रुणेचा धाम
आज 22 जुलाई को डागा भवन बिग्गाबास में डोर टु डोर सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि संघ की रवानगी दिनांक 31/08/2024 को सुबह 07.00 बजे रामदेवजी के मन्दिर से होगी। संघ के व्यवस्थापक संजयकुमार करनाणी ने बताया कि संघ की रवानगी से लेकर संघ के रामदेवरा पहुंचने तक एवं रास्ते की समुचित व्यवस्था के लिए अलग अलग समिति सदस्यों को दायित्व दिया गया। बैठक में चैनरूप सिखवाल, महावीर प्रसाद जांगीड़, सत्यनारायण छापोला, किशन बासनीवाल, मुकेश प्रजापत, हनुमान बिहानी, मघराज मूंधड़ा, महेश सिखवाल, श्रीभगवान झंवर, लालचंद शर्मा, शशिकांत गट्टाणी, गणेश ओझा, जीतू सिन्धी, ओमप्रकाश छापोला, परमेश्वरलाल गोदारा, अनिल सिन्धी, सुनील सिखवाल, किशोर मारू, गोपाल नाई, रामवतार शर्मा, रमेश शर्मा, शांतिप्रकाश माहेश्वरी, त्रिलोक रेगर और विनोद माली(हंसराज) सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे।








