एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आज है World Brain Day, इस बार होगी ये थीम, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

Published on: July 22, 2024

The Khabar Xpress 22 जुलाई 2024। World Brain Day हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों और उसे सेहतमंद रखने के तौर- तरीकों के बारे में बताना है। ब्रेन हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जो कई जरूरी फंक्शन को कंट्रोल करने का काम करता है, इसमें किसी भी तरह की प्रॉब्लम से बॉडी के कई सारे फंक्शन्स पर असर पड़ता है। इसलिए इसे हेल्दी रखने पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने की शुरुआत और इस साल किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन।

विश्व मस्तिष्क दिवस का इतिहास

विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने की शुरुआत का श्रेय विश्व न्यूरोलॉजी फेडरेशन (World Federation of Neurology WFN) को जाता है। जिन्होंने साल 2014 में इसकी पहल की थी। WFN की स्थापना 22 जुलाई 1957 को बेल्जियम में हुई थी। यह दुनियाभर में ब्रेन हेल्थ और न्यूरोलॉजी रिसर्च के खास प्रमोटर्स में से एक है। इस संगठन में दुनियाभर के न्यरोलॉजिकल एक्सपर्ट शामिल होते हैं। साल 2014 में पहली बार World Brain Day मनाया गया था।

विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का उद्देश्य

विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना, मस्तिष्क से जुड़े रिसर्च को आगे बढ़ाना, दिमागी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों की मदद करना और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के तरीकों के बारे में बताना है। जिसे लेकर कई तरह के कार्यक्रम, वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया जाता है।

विश्व मस्तिष्क दिवस 2024 की थीम

हर साल विश्व मस्तिष्क दिवस की एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में World Brain Day की थीम “मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम” है।

साल 2023 में World Brain Day को “मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को भी पीछे न छोड़ें (Brain Health and Disability: Leave No One Behind) थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया था।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment