The Khabar Xpress 18 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ में नर नारायण सेवा संस्थान ने सुरक्षा संकल्प के साथ किया पौधरोपण। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने बताया कि संस्थान के सेवादारों ने बीदासर रोड बीएसएनएल टावर के पास, सेवाधाम प्रांगण, गुसाईसर गौशाला, काली मंदिर बिग्गा बास, करणी माता मंदिर प्रताप बस्ती, रेल्वे स्टेशन के आस पास और कुछ पौधे आम नागरिको के घर पर लगाए। जस्सू ने बताया कि लगाए गए सभी पौधों के वृक्ष बनने तक सुरक्षा करने, पानी देने तक की जिम्मेदारी संस्थान के सेवादारों की होगी। सुरक्षा की दृष्टि के लिए पौधों के चारो तरफ लोहे जालियां भी लगाई गई। सेवादार संदीप कायल ने बताया कि हर पौध की जवाबदेही सेवादार की रहेगी और वे इसके संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। आनंद जोशी, नंद किशोर नाई, संदीप कायल, श्याम व्यास, गणेश शेखावत, श्याम गिरी, राजू स्वामी, इंद्रसिंह राजपुरोहित और मोमासर बास मित्र मंडली के सदस्यो ने इस सेवाकार्य में सहभागिता रही।










