The Khabar Xpress 14 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ के हालात ये है कि जनप्रतिनिधि मौन और विपक्ष गौण है। इन दोनों की अकर्मण्यता को भुगत जनता रही है। कस्बे के मुख्य बाजार ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित पुस्तकालय और उसके चारों तरफ की गलियों का आलम ये है कि चेम्बर से गंदगी निकलकर सड़क पर फैल गयी है।

बाजार के व्यापारियों ने नगरपालिका की उदासीनता से क्षुब्ध होकर अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी और सड़क पर खड़े होकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए। दुकानदारों का कहना है कि यहाँ ये रोज का काम हो गया है। जनप्रतिनिधियों को कितनी ही बार इससे अवगत करवा दिया लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नही रेंगती है। स्थानीय दुकानदार कहते है कि जब पक्ष नाकारा हो जाये तो विपक्ष की ज्यादा जिम्मेदारी हो जाती है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका इस मामले में भी फिसड्डी साबित हो रही है। यहाँ पक्ष और विपक्ष एक ही सिक्के के दो पहलू है। विपक्ष भी सिर्फ ज्ञापन देने तक सीमित रह गया है।
देखे बाजार की स्थिति और क्या कहा व्यापारियों ने
कस्बे में शुक्रवार देर शाम हुई जोरदार बारिश से कस्बे के निचले इलाकों में पानी भर दिया। लोगो के घरों में 4 फीट तक पानी चढ़ गया। कस्बे के वार्ड 28 गौरवपथ के पास कोडामल कर्वा के घर मे बरसाती पानी और कीचड़ घुसने से लाखों का नुकसान हो गया। घर मे 4 फीट से ऊपर पानी आगया।
देखे वीडियो..
हॉस्पिटल जाना भी हुआ दूभर
कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपजिला अस्पताल के पास स्थिति ओर भी बदतर हालात में है। हॉस्पिटल के चारो तरफ गंदे पानी का भराव हो रखा है। अस्पताल में पैदल आने वाले मरीजों को भी इस गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। हॉस्पिटल से आगे सब्जी मंडी और जोशी हॉस्पिटल तक का रास्ता गंदगी और कीचड़ के कारण बन्द हो रखा है। पैदल ही नही अपितु वाहनों से भी उस मार्ग से जाया नही जा सकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसी मार्ग पर नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष का भी मकान है। पोस्ट ऑफिस, एसबीआई बैंक जैसे महत्वपूर्ण स्थान भी आवागमन के लिये बाधित हो चुके है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने जलभराव की स्थिति









