एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डेंगू के प्रकोप से करना चाहते हैं अपनों का बचाव, तो घर के आसपास मच्छर पनपने से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

Published on: July 13, 2024

The Khabar Xpress 13 जुलाई 2024। बरसात की शुरुआत होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। गर्मी-उमस और पानी भरने की वजह से अक्सर मच्छरों को पनपने के लिए सही वातावरण मिल जाता है, जिससे कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस बुखार आदि शामिल हैं, जो अक्सर इन दिनों चिंता का विषय बने रहते हैं।

देश के कई हिस्सों से इस समय डेंगू का कहर जारी है। महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में डेंगू बुखार तेजी से बढ़ रहा है और यह एक चिंताजनक स्वास्थ्य मुद्दा है। यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, अगर समय रहते इसका निदान और सही इलाज न कराया जाए। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि खुद को मच्छरों से बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप मच्छरों के प्रजनन को रोक सकते हैं।

पानी जमा न होने दें

बरसात में मौसम में अक्सर पानी जमा होने लगता है और रुके हुए पानी में अंडे देने से मच्छर पनपते हैं। इसलिए अपने घर में रुके हुए पानी को ढककर या साफ करके रखें, ताकि मच्छर पनप न सके। रुके हुए पानी से बचने के लिए बाल्टी, कूलर और अन्य कंटेनर की नियमित जांच करते रहे।

कूड़े को साफ करें

मच्छरों से बचे रहने के लिए घर के आसपास खासतौर पर बगीचों, कैंपस या यार्ड्स में किसी भी तरह का कूड़ा-कचरा या मलबा जमा न होने दें। कूड़े-कचड़े में अक्सर मच्छरों के लिए छिपने की बढ़िया जगह होता है। इसलिए इनसे दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपने घर से कचरा हटाएं और अपने आसपास भी सफाई बनाए रखें।

नालियों को साफ-सूथरा रखें

घर के आसपास मौजूद नालियों की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। इन नालियों में कचरा या पानी जमा होने पर यह मच्छरों के प्रजनन के लिए एक बेहतरीन जगह बन सकता है। इसलिए खासकर मानसून के मौसम में जब नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं, इनकी साफ-सफाई बनाए रखें।

मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें

मच्छरों को अपने आसपास आने से रोकने के लिए आप मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी मदद से आप मच्छरों के काटने से बच सकते हैं। इसके अलावा मच्छरदानी का इस्तेमाल और फुल कवरिंग कपड़ों की मदद से भी खुद को इनसे बचा सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment