एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान बजट – 2024, श्रीडूंगरगढ़ को बस स्टेंड, आरओबी और ट्रीटमेंट प्लांट सहित अनेक सौगातें मिली, विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा सिर्फ घोषणा नहीं क्रियान्वयन होगा

Published on: July 11, 2024

The Khabar Xpress 11 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा है कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेशवासियों को ऐतिहासिक बजट की सौगात दी है। इस बजट में प्रत्येक वर्ग को शामिल किया गया है। यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया गया है। विधायक सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बस स्टैंड की वर्षो पुरानी मांग को बजट में शामिल किया गया है। जल्दी ही श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक बस स्टैंड बनाया जाएगा। क्षेत्र में 20 नए हैडपम्प ओर 10 नए ट्यूबवेल बनाए जाएंगे। गुसाईसर बड़ा और ठुकरियासर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रकार कालू रोड श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर वाया समंदरसर तक 22 किलोमीटर की मिसिंग लिंक सड़क 7 करोड़ 70 लाख रुपए तथा वीर बिग्गा मन्दिर से तोलियासर तक 9.8 किलोमीटर सड़क 3 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से बनाई जाएगी। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ – बीदासर रोड आरओबी का निर्माण 44 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से और बिग्गा परसनेऊ अंडरब्रिज का निर्माण 10 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से होगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट श्रीडूंगरगढ़ के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार पांच नवीन आंगनबाड़ी केंद्र बनाने, तहसील व ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने, कचरा संग्रहण व निस्तारण को प्रभावी बनाने के लिए 135 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बजट में क्षेत्र को मिली सभी सौगाते सिर्फ घोषणा तक ही सिमिति नहीं रहेगी। सभी घोषित योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन होगा। मेरा प्रयास क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा और विकसित राजस्थान के चहुमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment