एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बरसात आते ही बढ़ जाता है डेंगू का कहर, जानें इस बीमारी से बचाव के लिए क्या करें क्या नहीं..?

Published on: July 4, 2024

The Khabar Xpress 04 जुलाई 2024। बरसात का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन इसके साथ ही इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इस दौरान वॉटर बॉर्न डिजीज के साथ ही मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी काफी बढ़ जाती है। बरसात के समय डेंगू,मलेरिया आदि के मामले तेजी से बढ़ते हैं। इसी क्रम में बीते कुछ दिनों से बेंगलुरु में लगातार डेंगू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

इतना ही नहीं यहां इस बीमारी की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मानसून में डेंगू को रोकथाम के लिए क्या करें और क्या नहीं। साथ ही जानेंगे इस मौसम में क्यों बढ़ जाते हैं इसके गंभीर बीमारी के मामले-

बरसात में क्यों बढ़ जाते हैं डेंगू के मामले ?

बरसात के मौसम में डेंगू समेत मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बरसात के मौसम में पानी जमा होने और वातावरण में नमी होने की वजह से मच्छरों को पनपने में आसानी होती है, जिसकी वजह से इनकी तादाद बढ़ती जाती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबित, दुनिया की लगभग आधी आबादी को डेंगू का खतरा है और हर साल अनुमानित 100-400 मिलियन संक्रमण होते हैं। ऐसे में इससे बचाव के लिए निम्न चीजें करें-

डेंगू में करें ये चीजें-

  • सुरक्षात्मक कपड़े पहनें- डेंगू से बचने के लिए जरूरी है कि आप खुद को मच्छरों के काटने से बचाए। इसके लिए कोशिश करें कि मच्छरों के काटने से बचने के लिए लंबी बाजू की शर्ट, फुल पैंट और मोजे पहनकर खुद को ढकें।
  • स्वच्छता बनाए रखें- मच्छरों से खुद से और अपने घर से दूर रखने के लिए नियमित रूप से अपने घर के आसपास सफाई करें और कहीं भी पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह पानी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है।
  • मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें- बाहर जाते समय, विशेष रूप से सुबह और शाम के दौरान, जब मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा होता है, तो एक प्रभावी मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
  • तुरंत डॉक्टर को दिखाएं- अगर आपके या किसी अन्य सदस्य के अंदर तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, जोड़ों/मांसपेशियों में दर्द या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

क्या न करें-

  • प्लेटलेट काउंट को नजरअंदाज न करें- डेंगू होने पर अक्सर व्यक्ति के प्लेटलेट लेवल में गिरावट होती है। ऐसे में अपने प्लेटलेट काउंट में किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।
  • दवा- किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर बिना डॉक्टर की सलाह पर बिना ओवर-द-काउंटर दवाएं लेने और सेल्फ-मेडिकेट करने से बचें। एक्सपर्ट की सलाह के बिना दवा लेने से डेंगू के लक्षण खराब हो सकते हैं।  
  • एस्पिरिन लेने से बचें- बुखार या दर्द आदि से राहत पाने के लिए एस्पिरिन या इबुप्रोफेन लेने से बचें, क्योंकि ये दवाइयां डेंगू के मरीजों में ब्लीडिंग और अन्य गंभीर जोखिम की वजह बन सकती हैं।
  • मच्छरों वाली जगह से दूरी- ऐसी जगह जहां मच्छर बहुत ज्यादा हैं या जहां पानी भरा हुआ है, ऐसी मच्छरों की प्रजनन वाली जगहों से दूर रहें। ऐसी जगह पर समय बिताने से डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment