एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

17 साल बाद फिर जीता भारत ने टी20 विश्व कप, फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 रनों से हराकर खिताब जीत कर रच दिया इतिहास

Published on: June 30, 2024

The Khabar Xpress 30 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 रनों से हराकर खिताब जीता और इतिहास रच दिया है. टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की ये दूसरी ट्रॉफी है. इससे पहले साल 2007 में भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. अब मेन इन ब्लू ने रोहित शर्मा की कप्तानी में यह कमाल कर दिया है. टूर्नामेंट में पिछले 17 साल से भारत के लिए ट्रॉफी का सूखा थो अब खत्म हो गया है.

रोहित शर्मा ने पूरा दम लगाकर लगातार 7 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की थी. टीम ने खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5 रनों से रोमांचक शिकस्त दी और इस टूर्नामेंट में 17 साल का सूखा खत्म कर दिया. भारत ने 20 ओवरों में अफ्रीका को 177 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए अफ्रीका टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई.

फाइनल में बना ये खास रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने जीत के साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड अपने किया जो सालों तक याद रखा जाएगा. टीम इंडिया अब किसी भी टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीम बन गई है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड, जिसने 2021 के फाइनल में 173 रन बनाए थे.

T20 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली टीमें

176/7 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, ब्रिजटाउन, 2024*
173/2 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021
172/4 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021
161/6 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2016
157/5 – भारत बनाम पाकिस्तान, जो’बर्ग, 2007

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment