एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 के लिए राजस्थानी कथा पुस्तकें आमंत्रित

Published on: June 17, 2024

The Khabar Xpress 17 जून 2024। श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 के लिए राजस्थानी कथा कृतियां आमंत्रित की गई हैं।
उक्त पुरस्कार के लिए कथाकार को कोई आवेदन प्रपत्र नहीं भरना है, कथाकृति की केवल चार प्रतियां संयोजक डाॅ चेतन स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ को भेजनी है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत पुरस्कृत कृति पर 31 हजार रुपये की नकद राशि, शाॅल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार हेतु सन 2012 से 2023 के मध्य प्रकाशित राजस्थानी मौलिक कथा कृतियां स्वीकार की जाएगी। हर वर्ष की भांति यह पुरस्कार एक भव्य समारोह आयोजित कर प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के प्रायोजक इनलैंड सोमानी परिवार हैं।
प्रतियोगिता में प्राप्त होनेवाली सभी चार-चार प्रतियों का पूरा मूल्य चुकाया जाएगा, ताकि लेखक को नुकसान न हो। इसके लिए लेखक प्रतियों के साथ अपनी एकाउंट डिटेल भी भिजवाएं ताकि उन्हें पुरस्कार निर्णय से पूर्व ही पुस्तकों की चार प्रतियों का भुगतना किया जा सके। जो कथा संग्रह पूर्व में इस पुरस्कार प्रतियोगिता में भेजे गए थे, उन्हें दूबारा न भिजवाए।
पुरस्कार समारोह समिति के वरिष्ठ सदस्य ताराचंद इन्दौरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थानी कथा पुस्तकें भिजवाने की आखिरी तिथि 30 अगस्त 2024 है। पुस्तकें इस पत्ते पर भिजवाई जा सकती हैं। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा।


चेतन स्वामी,
संयोजक, श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024,
कालूबास,
पो-श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)
पिनकोड–331803

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment