एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शुगर फ्री प्रोडक्ट्स सेहत के लिए कितने खतरनाक ?, पढ़ें स्टडी

Published on: June 12, 2024

The Khabar Xpress 12 जून 2024। शुगर फ्री कई प्रोडक्ट होते हैं, जैसे- मिंट, चबाने वाली च्युइंग गम और यहां तक कि आपका पेस्ट भी इसमें शामिल है। इन सभी में मिठास तो होती ही है, लेकिन ये मीठा कहीं आपकी जिंदगी की मिठास न कम कर दे, इस बात का जरा सा भी अंदाजा है आपको? दरअसल, यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी से पता चलता है कि ऐसी मिठास बनाने के लिए चीनी की जगह जो जाइलिटोल का यूज किया जाता है और उससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है।

शुगर फ्री प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाली आर्टिफिशियल मिठास जाइलिटॉल के ज्यादा सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और मौत का खतरा लगभग दोगुना हो सकता है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, जाइलिटॉल खून में प्लेटलेट्स के ज्यादा आसानी से जमने का कारण बन सकता है। ब्लड के क्लॉट टूट कर दिल या दिमाग तक पहुंच सकते है, जिससे तीन साल में दिल का दौरा या स्ट्रोक हो सकता है।

स्टडी के लेखक डॉ. स्टेनली हेजन का कहना है कि जब बात दिल की बीमारियों की हो तो जाइलिटॉल को कोलेस्ट्रॉल के समान माना जाना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल की तरह यह शरीर में बनता है और लोगों के खून में इसकी अलग-अलग मात्रा हो सकती है। चीनी के ऑप्शन के रूप में जाइलिटॉल को ज्यादा खाने से सेहत के लिए फायदेमंद होने की जगह नुकसान हो सकता है।

नेचुरल सोर्स में बहुत कम मात्रा नेचुरल तौर पर जाइलिटॉल कार्बोहाइड्रेट है, जो फूलगोभी, बैंगन, मशरूम, पालक, स्ट्रॉबेरी आदि में पाया जाता है। हालांकि, इन सोर्स में इसकी मात्रा बहुत कम होती है।

च्युइंगम, टूथपेस्ट में इस्तेमाल होता है

कमर्शियल यूज के लिए जाइलिटॉल मक्के के भुट्टे या जेनेटिक रूप से तैयार किए गए बैक्टीरिया से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल अक्सर शुगर फ्री प्रोडक्ट जैसे च्युइंगम, ब्रीथ मिंट, टूथपेस्ट, केचप, माउथवॉश, पीनट बटर आदि में इस्तेमाल किया जाता है।

ब्लड शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है

जाइलिटॉल नेचुरल स्वीटनर के रूप में बेचा जाता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है। इसलिए मोटापे, डायबिटीज या प्री डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी के ऑप्शन के रूप में जाइलिटॉल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

क्या है जाइलिटोल?

जाइलिटोल एक शुगर अल्कोहल है जो अलग-अलग फलों और सब्जियों में नेचुरली रूप से पाया जाता है। पिछले एक दशक से इसका यूज बहुत तेजी से बढ़ा है। इसकी केमिकल कंपोजिशन शुगर के समान है, लेकिन इसमें कम कैलोरी पाई जाती है। इस वजह से सेहत के प्रति जागरूक लोगों में यह काफी फेमस है। जाइलिटोल का इस्तेमाल बेकरी के कम मीठे प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें-  भारत में 20 करोड़ लोग इस एक बीमारी का हैं शिकार,
ICMR ने जारी की चौंका देने वाली रिपोर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment