एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने की चिकित्सा मन्त्री से मुलाकात, श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों को भरने की मांग की

Published on: June 11, 2024

The Khabar Xpress 11 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत कल जयपुर प्रवास पर थे वहां उन्होंने विधानसभा समितियों की बैठक में हिस्सा लिया और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अलग अलग विभागीय मंत्रियो से मुलाकात भी की। विधायक ने क्षेत्र के उप जिला अस्पताल में रिक्त पदों को जल्दी भरने के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से मुलाकात कर मांग की है। विधायक ने बताया कि अस्पताल में लंबे समय से चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों के पद रिक्त होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में उप जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ सर्जन का एक और गायनोलॉजिस्ट के दो, नर्सिंग ऑफिसर के सभी छह तथा नर्सिंग ऑफिसर के 38 में से 26 पद रिक्त हैं। साथ ही एलटी के सभी पांच पद भी रिक्त हैं। उप जिला चिकित्सालय में कुल 105 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 67 पद रिक्त एवं चिकित्सा अधिकारी के दो पद रिक्त हैं। साथ ही वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन जैसे महत्वपूर्ण पद भी रिक्त हैं।

विधायक सारस्वत ने बताया कि हॉस्पिटल में सोनोग्राफी मशीन नही है जिससे रोगियों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में भामाशाह सोनोग्राफी मशीन प्रदान कर सकते है लेकिन इसका भी पद रिक्त है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने चिकित्सा मंत्री से चिकित्सालय में रिक्त पड़े पदों को भरने तथा डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों को लगाने की अनुशंसा की है। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के कार्यो के लिये प्रतिबद्ध है। इससे क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment