एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने लगाई उपखण्ड अधिकारी से गुहार, सौंपा ज्ञापन

Published on: June 5, 2024

The Khabar Xpress 05 जून 2024। कस्बे के कालूबास के वार्ड 01 के निवासियों ने आज श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी को मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का ज्ञापन देते हुए कहा कि मोहल्ले में अवैध शराब की ब्रांच से नाजायज रूप से 24 घण्टे बिक्री की जा रही है। जिसके कारण मोहल्ले की उस गली में आवागमन करती महिलाओं और बच्चियों को शर्मनाक हरकतों से रूबरू होना पड़ता है। उस अवैध शराब की ब्रांच पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्लेवासियों ने उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल को बताया कि लूणकरणसर जाने वाली सड़क पर स्थित मनोज माहिया व श्यामसुंदर ब्राह्मण की दुकानों पर पुन्नीराम पुत्र चोखाराम और मुकेश कुमार पुत्र आसुराम ने अवैध शराब बेचने की ब्रांच खोल रखी है। इन अवैध शराब माफियाओं और दोनों दुकान मालिको को मोहल्लेवासियों ने समझाया परन्तु उन लोगो ने इन लोगो को ही धमकियां देनी शुरू कर दी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बिना किसी लाइसेंस और परमिट के ही ये शराब माफिया मोहल्ले में अवैध शराब बेचकर मोहल्ले की शांति व्यवस्था भंग कर रहे है। प्रशासन द्वारा इन पर कठोर कार्यवाही की जाकर उस अवेध शराब की दुकानों को बन्द किया जाना चाहिए। इस दौरान मोहल्ले के रामलाल, अशोक, बजरंग, जगदीश, मुखराम गोदारा, सुखनाथ, सुशील, रामप्रताप, रामचन्द्र, हनुमान सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment