एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

लोकसभा चुनाव- कांटे की टक्कर में बीकानेर शहर ने लगाई है नैया पार, देखे विधानसभाओ की स्थिति

Published on: June 4, 2024

The Khabar Xpress 04 जून 2024। लोकसभा चुनाव के रुझान अभी तक आ रहे है। अभी तक के रुझानों में NDA ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि INDIA गठबंधन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 231 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। इधर बीकानेर संसदीय सीट पर कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए चौथी बार कब्ज़ा किया है। बीकानेर संसदीय सीट पर भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल की कांटे की टक्कर में बीकानेर शहर ने लगाई है नैया पार ।

बीकानेर लोकसभा चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में अपेक्षाकृत नही रहे। गत 3 चुनावो में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल ने अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े मार्जिन से हराया था। लेकिन ये चुनाव बीकानेर शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दे तो भाजपा के लिए चिंताजनक रहा है।

भाजपा सांसद अर्जुनराम मेघवाल को निर्वाचन पत्र देते हुए। साथ मे भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत, सुमीत गोदारा, जेठानंद व्यास, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बीकानेर मेयर सुशीला कंवर, सत्यप्रकाश आचार्य मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्रो में भाजपा का प्रदर्शन

खाजूवाला विधानसभा चुनावो में कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल की हार हुई थी। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में गोविंदराम मेघवाल ने पलटवार करते हुए भाजपा के 63098 वोट के मुकाबले 70466 वोट हासिल किए। जिस कारण भाजपा ने यहाँ पर अपनी बढ़त गंवा दी।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में जोरदार जीत हासिल की थी लेकिन इस लोकसभा चुनाव में भाजपा यहाँ पर अपना वो जलवा बरकरार नही रख पाई। भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल ने 57851 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल ने 57610 वोट हासिल किये है। भाजपा ने यहाँ से मामूली बढ़त लेकर अपनी इज्जत ही बचाई है।

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिकोणीय मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी और इसके परिणामस्वरूप भाजपा प्रत्याशी सुमीत गोदारा को राजस्थान का मंत्री बनाकर पुरुस्कृत किया गया। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी साख नही बचा पाई और कांग्रेस के 65188 वोट के मुकाबले 62732 वोट हासिल कर पाई।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यहाँ गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के ताराचन्द सारस्वत ने कांग्रेस-कॉमरेड से कड़े त्रिकोणीय संघर्ष में विजय हासिल की थी। राजस्थान सरकार में भाजपा के कद्दावर जमीनी नेता रामगोपाल सुथार को राज्यमंत्री भी बना दिया गया। लेकिन इस लोकसभा चुनाव में नए समीकरण बने और कांग्रेस और कॉमरेड ने मिलकर चुनाव लड़ा। दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने वोट बैंक को साधते हुए कांग्रेस को बढ़त दिला दी। यहाँ पर भाजपा के 57571 वोट के मुकाबले कांग्रेस ने 67161 वोट हासिल किये।

नोखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक है। लेकिन गत विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी रहे बिहारीलाल बिश्नोई ने जबरदस्त मेहनत करके लोकसभा चुनाव में भाजपा को जबरदस्त बढ़त दिलाई। भाजपा ने कांग्रेस के 53801 मतों के मुकाबले 55678 वोट हासिल कर बढ़त बरकरार रखी।

अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अनूपगढ़ क्षेत्र में सिर्फ 76874 वोट हासिल किए जबकि कांग्रेस ने 84713 वोट हासिल कर जबरदस्त बढ़त बनाई।

बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ने भाजपा और भाजपा नेताओं की लाज बचा ली। बीकानेर शहर के अलावा कांग्रेस ने भाजपा को जबरदस्त टक्कर दी है और ग्रामीण विधानसभाओ के वोटों के अंतर को देखा जाए तो कांग्रेस ने विजयी बढ़त बना ही ली थी लेकिन बीकानेर शहर की दोनों विधानसभाओ और शहर के मतदाताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास दिखाते हुए भाजपा को बम्पर बढ़त दिलाई। भाजपा ने शहर के दोनों क्षेत्रों से क्रमशः पश्चिम से 95238 व पूर्व से 92198 मत हासिल किए। जबकि कांग्रेस के हिस्से में पश्चिम से 54158 एवं पूर्व से 53869 मत ही आये। जिस प्रकार शहर ने भाजपा सांसद अर्जुनराम मेघवाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास दिखाया वैसा विश्वास अन्य विधानसभाओं में नही दिख पाया। भाजपा-कांग्रेस की इस टक्कर में बीकानेर शहर खेवनहार बना और भाजपा की नैया को पार लगाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment