एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आई.टी.आई में प्रवेश के लिए 10 जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन

Published on: May 31, 2024

The Khabar Xpress 31 मई 2024। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) में सत्र 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक कैलाश शर्मा ने बताया कि सत्र 2024 के लिए आवेदन केन्द्रीयकृत प्रवेश पोर्टल माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र 10 जुलाई तक एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in एवं ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भरे जा सकते हैं।
उपनिदेशक ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए 8वीं उत्तीर्ण योग्यता वाले व्यवसाय कारपेंटर, वेल्डर, वायरमेन व प्लम्बर एवं 10वीं उत्तीर्ण योग्यता के कोपा, ड्राफटमेन सिविल, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, फिटर, आईसीटीएसएम, मैकेनिक मोटर व्हीकल, स्टेनोग्राफी (हिन्दी) एवं टर्नर व्यवसायों में प्रवेश ले सकते हैं। एससीवीटी योजनान्तर्गत सोलर टेक्नीशियन एवं ऑफ सेट मशीन कम बुक बाइन्डर व्यवसाय में भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उपनिदेशक ने बताया कि अभ्यर्थी दसवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण दोनों योग्यता का चयन कर दोनों योग्यता वाले व्यवसायों के लिए विकल्प का चयन एक ही आवेदन में कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए आधार नम्बर, यूनिक मोबाईल नम्बर एवं ईमेल आईडी होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थी के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार प्रशिक्षण निःशुल्क होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment