एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

5वीं कक्षा का 97.06 प्रतिशत और 8वीं का रहा 95.72 प्रतिशत परिणाम, दोनों में छात्राओं ने मारी बाजी

Published on: May 30, 2024

The Khabar Xpress 30 मई 2024। कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का आज परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। जिसमे छात्राओं ने मारी बाजी। प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5), 2024 एवं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8), 2024 के परीक्षा परिणाम आज गुरूवार 30 मई को 3 बजे शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर एवं निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर के द्वारा शिक्षा संकुल, जयपुर में जारी किया गया। कक्षा 8 की परीक्षा का आयोजन दिनांक 28.03.2024 से 04.04.2024 एवं कक्षा 5 की परीक्षा का आयोजन दिनांक 30.04.2024 से 04.05.2024 तक राज्य भर में किया गया था।

कक्षा 5 में 1435696 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 1393423 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 96.79 प्रतिशत रहा। जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.40 प्रतिशत रहा। प्रविष्टि छात्राओं का परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत जबकि छात्रों का 96.89 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा 33 जिला डाईट के आधार पर आयोजित की गयी। जिसमें दौसा, सीकर, अजमेर, प्रतापगढ तथा चुरू डाईट के क्षेत्राधीन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सर्वाधिक रहा है। कुल 9538 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। जिनका परिणाम बाद में जारी किया जायेगा।

कक्षा 8 में 1250800 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 1197321 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 94.54 प्रतिशत रहा जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.38 प्रतिशत रहा। प्रविष्टि छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत जबकि छात्रो का 95.14 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा भी 33 जिला डाईट के आधार पर आयोजित की गयी। जिसमें सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर डाईट के क्षेत्राधीन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सर्वाधिक रहा है। कुल 3550 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। जिनका परिणाम बाद में जारी किया जायेगा।

दोनो परीक्षाओं के परिणाम में परीक्षार्थी की अंकतालिका में अंकों को अंकन न किया जाकर ग्रेड वाईज अंकतालिका जारी की जाती है। दोनों परीक्षाओं में 5 पाइन्ट ग्रेडिंग सिस्टम A,B,C,D,E का निर्धारण किया गया है। कक्षा 5 में विभिन्न ग्रेड प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या क्रमशः (प्रतिशत में) A-31.59% B-57.33%, C-8.12%,D-0.01% तथा कक्षा 8 में विभिन्न ग्रेड प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या क्रमशः (प्रतिशत में) A21.05%, B-51.79%, C-22.69%,D-0.20% रही। E ग्रेड वाले परीक्षार्थियों को कक्षा उत्तीर्ण करने का एक मौका देते उनकी पूरक परीक्षा आयोजित करवाई जायेगी जिसका आयोजन जुलाई माह में किया जायेगा।

परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल तथा पी.एस.पी. पोर्टल पर देखा जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

Leave a Comment