आज आएंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे, आरबीएसई ने दी बड़ी अपडेट, यहाँ जाने अपना रिजल्ट

The Khabar Xpress 30 मई 2024। राजस्थान बोर्ड से 5वीं एवं 8वीं कक्षा की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके अविभावकों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट आज यानी 30 मई 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। नतीजे शासन सचिव, स्कूल शिक्षा, श्री कृष्ण कुणाल द्वारा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, शिक्षा संकुल, जयपुर में दोपहर 3 बजे जारी किये जायेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से नतीजे जारी होते ही डायरेक्ट लिंक शाला दर्पण पोर्टल http://rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा जहां से स्टूडेंट्स रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

यूं चेक करें 8वीं का परिणाम

सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

Rajasthan 5th, 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।

रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया है यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।

Leave a Comment