एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

माइकल जैक्सन और शकीरा को अपनी धुन पर नचा चुके अंतर्राष्ट्रीय ट्रम्पेट प्लेयर आमिर भियानी श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर मचायेंगे धूम, देखे झलक

Published on: May 24, 2024

The Khabar Xpress 24 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति अपने शहर श्रीडूंगरगढ़ के स्थापना दिवस को भव्य और शानदार बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। देश के ख्यातिप्राप्त शिव तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति तो होगी ही। इसके साथ ही हिंदुस्तान के सबसे प्रख्यात और अंतर्राष्ट्रीय ट्रम्पेट प्लेयर आमिर भियानी भी अपने ट्रम्पेट की धुनों पर कस्बे के युवाओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि आमिर भियानी ने अमेरीका, लंदन, कनाडा, पेरिस, फांस, इंगलेण्ड, स्पेन, इटली, इजरायल, स्वीडन, अफ्रिका, चिली, पेरू, ब्राजिल, अर्जेटिना व इनके अलावा 100 से अधिक देशों में अपनी ट्रम्पेट से घुम मचाई है। इनके अलावा कलर्स टीवी पर भी वर्ष 2013 में अपनी प्रस्तुतियां दी तथा वर्ष 2014 में एम टी वी कॉक स्टूडियो मुम्बई में सलीम सुलेमान, उस्ताद तोफिक कुरेशी साहब के साथ कार्य किया। आमीर भियानी ने भारत के प्रसिद्ध तबला बादक उस्ताद जाकिर हुसैन साहब, उस्ताद तोफिक कुरेशी के साथ उनके एलबम में भी प्रस्तुतियां दी तथा कैलाश खैर साहब के साथ भी उनके एलबम कैलाशा चान्दन में प्रस्तुति दी। इनके अलावा प्रसिद्ध गायक अनुराधा पौडवाल, साधना सरगम, रविन्द्र जैन, सुखविन्द्रसिंह, हंसराज हंस, कैलाश खैर, रिचा शर्मा, वर्ल्ड ड्रम प्लेयर शिवामणी के साथ भी कार्य किया तथा पुरे भारत में बड़े बड़े स्टेज शो किये है। 2002 में माइकल जैक्सन और वर्ष 2006 के फीफा वर्ल्ड कप में इन्होने अंतर्राष्ट्रीय गायक-डांसर शकीरा के साथ अपनी प्रस्तुति दी। वर्ष 2008 में अमेरिका, लंदन, कनाडा में इन्होने अपनी प्रस्तुतियां दी। भारत का सबसे बडा लिटरेचर उत्सव जयपुर में वर्ष 2016, जोधपुर में वर्ष 2015, जयपुर में ताबुल उत्सव वर्ष 2015 में अपनी प्रस्तुतियां दी।

देखे झलक …

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment