Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

गर्मियों में बढ़ जाती हैं पाचन संबंधी समस्याएं, एक्सपर्ट से जाने बचाव के उपाय

---Advertisement---

The Khabar Xpress 24 मई 2024। देशभर में तेजी से बढ़ती गर्मी की समस्या सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। उच्च तापमान के कारण हीट स्ट्रोक और निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) होने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मियों का ये मौसम पाचन स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। बढ़ती गर्मी के साथ पाचन संबंधी समस्याओं जैसे अपच, गैस, उल्टी, दस्त और पेट में दर्द से संबंधित समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।  

खराब आहार, शरीर में पानी की कमी और शरीर की अत्यधिक गर्मी जैसे कई कारक गर्मियों में पाचन समस्याओं का कारण बन सकते हैं। गर्मी के मौसम में पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ने लगते हैं। डॉक्टर कहते हैं, इस मौसम में सभी लोगों को पाचन को ठीक रखने के लिए उपाय करते रहना जरूरी है।

कुछ आसान से उपायों की मदद से आप पाचन स्वास्थ्य से संबंधित विकारों को कम कर सकते हैं।

पाचन विकारों का जोखिम

दिल्ली स्थित अस्पताल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों के डॉक्टर राजीव सचान बताते हैं, अत्यधिक गर्मी आपके पाचन तंत्र पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है। शरीर का निर्जलित होना आपके जोखिमों को और भी बढ़ा देती है। गर्मी के लंबे समय तक संपर्क में रहने से पेट में ऐंठन और दर्द की दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में भोजन के रखरखाव में बरती गई असावधानी के कारण फूड पॉइजनिंग हो सकती है। 

इस तरह की दिक्कतों से बचाव में कुछ उपाय मददगार हो सकते हैं।

शरीर को रखें हाइड्रेटेड

गर्मियों में खूब मात्रा में पानी पीते रहना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। पानी पीने से न सिर्फ आप डिहाइड्रेशन से बचते हैं साथ ही पाचन विकारों का जोखिम भी कम होता है। प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पिएं। इसके अलावा फलू के जूस, नारियल पानी और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशंस (ओआरएस) जैसे पेय भी पाचन से संबंधित समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। 

स्वस्थ आहार जरूरी

जंक फूड और बासी चीजों के सेवन से बचना गर्मियों में सेहत को ठीक रखना जरूरी है। घर पर बना ताजा भोजन और फलों-सब्जियों को धोकर ही सेवन करें। फूड पॉइजनिंग की समस्या से बचे रहने के लिए लंबे समय तक रखे भोजन को न खाएं। गर्मियों में ज्यादा तली-भुनी चीजों के सेवन से भी बचना जरूरी है। गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो जोते हैं और उनमें बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा रहता है जो खाद्य जनित बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

थोड़ा-थोड़ा भोजन करें

गर्मी के दिनों में अपच और गैस की समस्या से बचे रहने के लिए एक साथ ज्यादा खाने से अच्छा है कि आप थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। गर्मियों में भारी और तैलीय भोजन का पाचन कठिन हो सकता है, इसलिए अधिक मात्रा में तरल चीजों और कम मसाले वाली चीजें खाएं।

Disclaimer:उपरोक्त लेख जानकारी के लिये है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लेवे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment