The Khabar Xpress 22 मई 2024। जब नानी बाई का मायरा भरने के लिए नरसी मेहता के पास रुपए नहीं थे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने नरसी मेहता का रूप धारण कर नानी बाई का मायरा भरने गए। इसी प्रकार गत 17 मई को श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास के वार्ड 1 में चंदूराम मंगूराम नायक के घर मे गैस सिलेंडर की वजह से आग लग गई और घर का सम्पूर्ण समान जल कर राख हो गया। विडम्बना ये थी कि पीड़ित परिवार के यहाँ 23 तारीख को लड़की की शादी होने वाली थी। इस विकट परिस्थिति की जानकारी संस्थान के सेवादार आनंद जोशी को मिली और एक पिता-एक बेटी के इस विपदा की जानकारी नर नारायण सेवा संस्थान को दी। संस्था सदस्य जय बाहेती ने बताया कि इस विपदा की सूचना मिलते ही संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू ने संस्थान के फेसबुक ग्रुफ के द्वारा संस्थान के सभी सदस्यों से सहायता की अपील की और संस्थान के अनेक सहयोगकर्ताओं ने नगद राशि और विवाह में उपयोग होने वाले सामान संस्थान मे जमा करवाए। इस मुहिम से लगभग डेढ़ लाख रुपये नगदी और वैवाहिक सामान के रूप में प्राप्त हुए। एकत्रित धनराशि से सिर्फ दो दिनों मे संस्थान की अध्यक्षा सुषमा श्याम करनानी और आनंद जोशी ने मायरा का सभी वैवाहिक सामान की खरीददारी करके सेवा की एक मिसाल पेश की है। बाहेती ने बताया कि संस्थान की तरफ से यह दूसरा मायरा है इससे पहले बीकानेर मे भी जरूरतमंद परिवार के यहां मायरा भरा गया था। संस्थान का एक ही उदेश्य है हर जरूरतमंद परिवार की मदद करना। इस कार्य मे संस्थान के सभी सहयोगकर्ताओं और सेवादारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।संस्थान ने सभी सहयोगकर्ताओं और सेवादारों का आभार व्यक्त किया। आज के मायरे मे उपस्थित रहे अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी, श्याम जी करनानी, आनंद जोशी, विनोद कुमार तोलम्बीया, करणीदान जोशी, नारायण जोशी, मुकेश, गौरव और कालूबास के अनेक गणमान्यजन उपस्थित हुए।












