एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में बिजली-पानी आपूर्ति के दिए बड़े निर्देश, इन नम्बरो पर करें शिकायत

Published on: May 22, 2024

The Khabar Xpress 22 मई 2024। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी की वजह से तबाही का मंजर दिख रहा है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. जहां पानी के श्रोत सुख रहे हैं. वहीं बिजली की कमी से पूरे प्रदेश के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति के आदेश दिये हैं. लेकिन बिजली आपूर्ति की समस्या बड़ी है. क्योंकि बिजली की मांग इतनी बढ़ गई है कि उसे डिस्कॉम पूरा नहीं कर पा रहा है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौजूदा भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और विद्युत वितरण निगमों को बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा है कि आमजन को पीक लोड की स्थिति में भी बिजली कटौती और पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. मुख्यमंत्री ने पीएचईडी मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पानी-बिजली की बढ़ी हुई मांग के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए प्रभावी प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने मुख्य सचिव को भी गर्मी के मौसम में बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सतत निगरानी और विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

मॉनिटिरिंग करने का दिया आदेश

सीएम ने कहा है कि विशेष रूप से ग्रामीण आबादी को विद्युत कटौती और जल की कमी से संबंधित किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्यालय पर ही रहें और बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय नहीं छोड़ें. जनता को राहत पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रसार भी किया जाए और इन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण किया जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य स्तर और जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम सक्रियता से कार्य करें इसके लिए उनकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए.

उल्लेखनीय है कि पीएचईडी ने गर्मी के दौरान पेयजल संबंधी सभी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 0141-2222585 पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसी प्रकार, बिजली आपूर्ति सम्बन्धी समस्याओं की शिकायत विभिन्न डिस्कॉम्स की ओर से संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नम्बरों या बिजली मित्र एप पर की जा सकती है. इसके अलावा आप राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर भी शिकायत कर सकते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment