Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत का सारस्वत समाज ने किया हैदराबाद में स्वागत

---Advertisement---

The Khabar Xpress 11 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत अभी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रचार के लिए तेलंगाना दौरे पर है। विधायक सारस्वत ने वहाँ पर प्रचार के साथ राजस्थानी बंधुओ के साथ भी मुलाकातें करके भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान सारस्वत समाज समिति हैदराबाद ने विधायक सारस्वत का स्वागत अभिनन्दन किया। सारस्वत समाज समिति के अध्यक्ष दीपक सारस्वत ने विधायक का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। समाज के किशनलाल सारस्वत जसवंतगढ़ ने कहा कि छोटे से सारस्वत समाज से प्रथम बार विधायक बने है और ये हमारे लिये ही नही सभी समाजो के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर श्याम सारस्वा सूरपुरा, राकेश हेमासर, देवकिशन बिग्गा, श्याम सारस्वत, बंशीलाल तावणियाँ नोखा, सुरेंद्र सारस्वत, कैलाश, धर्माराम, आरपीएफ भवानीशंकर, गजानन्द लूणकरणसर, दिनेश हेमेरा, गोरधन सारस्वत, गोविंद सारस्वत, तेजपाल सारस्वत, अनिल, भतमल, प्रियवृत, निर्मल सारस्वत मौजूद रहे।
विधायक सारस्वत ने उपस्थित सामाजिक बंधुओ का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment