एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गर्मियों में धूप से हो रही हैं स्किन से जुड़ी समस्याएं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Published on: May 9, 2024

The Khabar Xpress 09 मई 2024। चिलचिलाती धूप और सनबर्न से कई लोगों की स्किन काली पड़ने लगती है। साथ ही उन्हें रैशेज, जलन और घमौरी आदि की समस्या होने लगती है। अगर गर्मियों में आप भी इन्हीं समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इससे आपको गर्मी तो कम लगेगी ही। इसी के साथ आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं के होने का खतरा भी कम हो जाएगा। आइए जानते हैं उन घरेलू चीजों के बारे में।

नारियल का तेल

त्वचा के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की उच्च मात्रा होती है। इसलिए इसे त्वचा पर लगाने से खुजली में राहत मिलती है। अगर इसे आप नियमित रूप से अपनी बॉडी पर लगाते हैं, तो इससे स्किन न तो काली पड़ती है और न ही रैशेज, जलन और घमौरी की समस्या होती है।

शहद

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों की उच्च मात्रा होती है, जिसे त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आपकी त्वचा धूप से काली पड़ गई है, तो ऐसे में आप अपनी स्किन पर शहद को लगा सकते हैं।

चंदन

स्किन पर चंदन लगाना अच्छा होता है। इसे आप गुलाब जल में मिलाकर भी लगा सकते हैं। हफ्ते में एक बार चेहरे या स्किन पर चंदन लगाने से त्वचा पर निखार आता है। इसके अलावा सनबर्न की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

एलोवेरा  

त्वचा के लिए एलोवेरा फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से अपनी स्किन पर एलोवेरा को लगाते हैं, तो इससे स्किन पर ग्लो आता है। गर्मियों में इसे स्किन पर लगाने से रैशेज, घमौरी और जलन की समस्या भी नहीं होती है।

बर्फ

गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाना अच्छा होता है। इससे गर्मी तो लगती ही नहीं है। साथ ही जलन और घमौरी के होने का खतरा भी बहुत ज्यादा कम हो जाता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment