एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भव्य रूप में पहली बार मनाया जाएगा श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस, तैयारियां आरम्भ, आप भी बने सहभागी

Published on: May 8, 2024

The Khabar Xpress 08 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ शहर की स्थापना बीकानेर रियासत के महाराजा डूंगरसिंह ने आज से 142 साल पहले की थी। शहर की स्थापना के बाद से कस्बे वासियों ने लगभग हर दिवस को हर्षोल्लास से मनाया है,लेकिन श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस मनाने के लिए कोई आगे नहीं आया। इसी संदर्भ में कस्बेवासियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ शहर के 143 वें स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को लेकर मंगलवार रात श्रीडूंगरगढ़ स्थापना समारोह समिति की एक अहम बैठक मुख्य बाजार में आयोजित की गई।
बैठक में समिति सदस्यों ने गहन विचार विमर्श कर 25 मई को शहर के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य बाजार में गौरव पथ रोड़ पर विशाल समारोह आयोजन का निर्णय लिया। बैठक में समिति के सदस्यों को अलग अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दरम्यान ओमप्रकाश गांधी, विमल भाटी, रणजीत पारीक, मनोज डागा, संतोष बोहरा, मूलचन्द स्वामी, रामप्रताप सारस्वत, शेरसिंह, गोविंद सारस्वत, दीनदयाल माली एवं दीपक पांडिया उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्रीडूंगरगढ़ की स्थापना संवत 1939 ,जेठ बदी 3 को हुई। इस वर्ष श्रीडूंगरगढ़ का स्थापना दिवस 26 मई 2024, रविवार के दिन है।चूंकि श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस के इस समारोह का आयोजन भामाशाहों के आर्थिक सौजन्य किया जायेगा इसलिए क्षेत्र के हर नागरिक किसी भी रूप में समिति से सम्पर्क कर अपनी सहभागिता निभा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment