Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

गर्मियों के मौसम में भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

---Advertisement---

The Khabar Xpress 05 मई 2024। गर्मी के दिनों में लू और तपते सूरज से बचने के लिए लोग कई तौर-तरीके अपनाते हैं, लेकिन खानपान और लाइफस्टाइल को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही से अक्सर खुद को मुसीबत में ला खड़ा करते हैं। बता दें, सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने भर से सेहत से जुड़ी कोई बात फॉलो करना शुरू नहीं कर देना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं रोजाना की ऐसी आदतें, जो इस मौसम में सेहत पर भारी पड़ सकती हैं।

ज्यादा डाइटिंग

गर्मियों में अगर आप भी ज्यादा देर भूखे रहने की गलती कर रहे हैं, या डाइटिंग करते वक्त खानपान को लेकर लापरवाही कर रहे हैं, तो बता दें, कि ये सेहत पर भारी पड़ सकता है। इससे आपको शारीरिक कमजोरी तो होगी ही, साथ ही स्किन और बालों की हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में इस बात को जान लीजिए कि फिट रहने के लिए खाना पीना छोड़ना नहीं, बल्कि सही चीजों का सेवन करना ज्यादा जरूरी है।

नींबू पानी का ज्यादा सेवन

गर्मी के दिनों में नींबू पानी काफी फायदेमंद है, इस बात में कोई दोराय नहीं है, लेकिन बता दें कि इसके ज्यादा सेवन से आपको पेट में जलन की समस्या हो सकती है, साथ ही इससे दांतों को भी नुकसान पहुंचता है। अगर आपका मकसद वजन घटाना है, तो नींबू की जगह सादा गुनगुना पानी भी पी सकते हैं।

बर्फ का ज्यादा इस्तेमाल

अगर आपको भी गर्मियों में पानी से लेकर हर शर्बत या जूस में बर्फ डालने की आदत है, तो सावधान हो जाइए। इससे आपको खांसी-जुकाम ही नहीं, बल्कि खराब पाचन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि ठंडी चीजों में बर्फ डालकर न पिएं, यह सेहत को कई समस्याएं दे सकता है।

कच्चे फलों का सेवन

आजकल कच्चे फलों का जूस कई लोग पीना पसंद कर रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी पिछले दिनों एक ट्रेंड देखने को मिला है। बता दें, इसे बनाने से पहले आपको फलों उबाल लेना चाहिए, इससे आप अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या से बच सकते हैं।

गर्मी में ज्यादा कसरत

गर्मी के मौसम में ज्यादा कसरत करना भी आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है। जी हां, बता दें कि वातावरण के गर्म होने पर जिम या पार्क में ज्यादा समय बिताना ठीक नहीं है। इससे आपको सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी तकलीफें हो सकती हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि इस मौसम में एक्सरसाइज के लिए सुबह-सवेरे का वक्त ही चुनें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment