एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

लोकसभा चुनाव- फलौदी सट्टा बाजार के रुझानों ने किया हैरान, राजस्‍थान की 25 सीटों के भावों में पलटी BJP की पूरी बाजी

Published on: May 1, 2024

The Khabar Xpress 01 मई 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले व दूसरे चरण में राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर 19 व 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है। भाजपा अबकी बार भी 25 सीटों पर जीत की हैट्रिक का दावा कर रही है जबकि कांग्रेस भी खुद की जीत बता रही है।

राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार अपनी भविष्यवाणियों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहा है। राजनीतिक रुचि रखने वाले लोगों के लिए फलौदी सट्टा बाजार के रुझान हमेशा से ही प्रभावित करते रहे है। फलोदी में यह सट्टा करीब 500 साल से खेला जा रहा है। यहां का सट्टा बाजार काफी प्रसिद्ध है, और ऐसा कहा जाता है, कि ऐसा सट्टा किसी और जगह नहीं खेला जाता है।बयहां कहा जाता है, कि हर गली-मोहल्ले में सट्टा खेला जाता है, और किसी के फेंके गए जूते का सीधा या उलटा होने पर भी सट्टा लगता है।

राजनीतिक पाटियों का दावा सच होगा या फलोदी सट्टा बाजार की भविष्‍यवाणी या फिर राजस्‍थान के मतदाता के मन बात। सबका पता 4 जून को होने वाली मतगणना से चल सकेगा। मतगणना से पहले फलोदी सट्टा बाजार में जो भाव चल रहे हैं, उनका मतलब ये है कि जिसके भाव जितने कम हैं उनकी जीत की संभावना उतनी अधिक है।

फलोदी के सट्टा बाजार का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है। इसका कारोबार करोड़ों में होता है। कहा जाता है, कि यहां रोजाना करोड़ों का सट्टा लगता है।बफलोदी सट्टा बाजार का गणित अजीब है। जिस प्रत्याशी का भाव कम हो, उसकी जीत की संभावना ज्यादा मानी जाती है, लेकिन यह कहीं ना कहीं प्रत्याशी की कमजोरी को नहीं दर्शाता है।

राजस्‍थान की सभी 25 सीटों का अनुमान

1. जोधपुर लोकसभा सीट

भाजपा – गजेंद्र सिंह शेखावत 20-25 पैसे
कांग्रेस – करण सिंह 4 रुपए

2. बाड़मेर लोकसभा सीट

भाजपा – कैलाश चौधरी 3 रुपए
कांग्रेस – उम्‍मेदाराम बेनीवाल 80-90 पैसे
निर्दलीय – रविंद्र सिंह भाटी 1 रुपए 25 पैसे

3. पाली लोकसभा सीट

भाजपा – पीपी चौधरी 35-40 पैसे
कांग्रेस – संगीता बेनीवाल 3 रुपए

4. जालोर लोकसभा सीट

भाजपा – लुंबाराम चौधरी 30-35 पैसे
कांग्रेस – वैभव गहलोत 2 रुपए 50 पैसे

5. राजसमंद लोकसभा सीट

भाजपा – महिमा कुमारी 70-80 पैसे
कांग्रेस – दामोदर प्रसाद गुर्जर 1 रुपए 20 पैसे

6. अजमेर लोकसभा सीट

भाजपा -भागीरथ चौधरी 70-75 पैसे
कांग्रेस – रामचंद्र चौधरी 1 रुपए 50 पैसे

7. भीलवाड़ा लोकसभा सीट
भाजपा -दामोदर अग्रवाल 80-90 पैसे
कांग्रेस -सीपी जोशी 1 रुपए 10 पैसे

8. चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट

भाजपा- सीपी जोशी 40-50 पैसे
कांग्रेस – उदयलाल आंजना 1 रुपए 50 पैसे

9. उदयपुर लोकसभा सीट

भाजपा – मन्नालाल रावत 60-70 पैसे
कांग्रेस – ताराचंद मीना 1 रुपए 75 पैसे

10. बांसवाड़ा लोकसभा सीट

भाजपा – महेंद्रजीत सिंह मालवीया 80-90 पैसे
बाप – राजकुमार रोत 1 रुपए 15 पैसे

11. कोटा लोकसभा सीट

भाजपा -ओम बिरला 40-45 पैसे
कांग्रेस – प्रह्लाद गुंजल 1 रुपए 60 पैसे

12. झालावाड़-बारां लोकसभा सीट

भाजपा – दुष्यंत सिंह 5-10 पैसे
कांग्रेस – उर्मिला जैन भाया 10 पैसे

13. श्रीगंगानगर लोकसभा सीट

भाजपा -प्रियंका बालन 80-90 पैसे
कांग्रेस – कुलदीप इंदौरा 1 रुपए 25 पैसे

14. बीकानेर लोकसभा सीट

भाजपा – अर्जुन राम मेघवाल 10-15 पैसे
कांग्रेस – गोविंद राम मेघवाल 1 रुपए

15. चूरू लोकसभा सीट

भाजपा – देवेन्द्र झाझरिया 1 रुपए 25 पैसे
कांग्रेस – राहुल कस्वां 60-70 पैसे

16. झुझूनूं लोकसभा सीट

भाजपा – शुभकरण चौधरी 1 रुपए 30 पैसे
कांग्रेस – बृजेंद्र ओला 50-60 पैसे

17. सीकर लोकसभा सीट

भाजपा – स्वामी सुमेधानंद सरस्वती 1 रुपए 50 पैसे
कांग्रेस – अमराराम (CPI) 40-50 पैसे

18. जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट

भाजपा – राव राजेंद्र सिंह 70-80 पैसे
कांग्रेस – अनिल चोपड़ा 1 रुपए 25 पैसे

19. जयपुर लोकसभा सीट

भाजपा – मंजू शर्मा 30-35 पैसे
कांग्रेस – प्रताप सिंह खचारियावास 3 रुपए

20. अलवर लोकसभा सीट

भाजपा – भूपेंद्र यादव 70-75 पैसे
कांग्रेस – ललित यादव 1 रुपए 40 पैसे

21. भरतपुर लोकसभा सीट

भाजपा – रामस्वरूप कोली 40-50 पैसे
कांग्रेस – संजना जाटव 1 रुपए 50 पैसे

22. करौली-धौलपुर लोकसभा सीट

भाजपा – इंदु देवी जाटव 1 रुपए 50 पैसे
कांग्रेस – भजनलाल जाटव 40-50 पैसे

23. दौसा लोकसभा सीट

भाजपा – कन्हैया लाल मीणा 1 रुपए 30 पैसे
कांग्रेस – मुरारी लाल मीणा 60-70 पैसे

24. नागौर लोकसभा सीट

भाजपा – डॉ. ज्योति मिर्धा 1 रुपए 25 पैसे
कांग्रेस – हनुमान बेनीवाल 60-70 पैसे

25. टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट

भाजपा -हरीश मीणा एक रुपए
कांग्रेस -सुखबीर जौनपुरिया एक रुपए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment