एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शरीर का सुरक्षा कवच है यह विटामिन, हार्ट की बीमारी से लेकर हाइपरटेंशन तक को कर देता है कम

Published on: April 29, 2024

The Khabar Xpress 29 अप्रेल 2024। गर्मी का मौसम आते ही शरीर के बीमार होने की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं शरीर को हेल्दी रखने का चैलेंज भी काफी होता है। इस मौसम में ऐसे कई फल और सब्जियां मार्केट में आ जाती हैं जिनके इस्तेमाल से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत रख सकते हैं। इन फल और सब्जियां में ढेर सारे विटामिन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखते हैं।

यूं ही नहीं कहते इस विटामिन को सुरक्षा कवच

फल और सब्जियों में वैसे तो बहुत सारे विटामिन होते हैं लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन C होता है। यह विटामिन शरीर का सुरक्षा कवच कहलाता है। इस विटामिन के इस्तेमाल से न केवल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि हार्ट की बीमारियां भी दूर होती हैं। साथ ही यह हाइपरटेंशन को भी कम करता है।

एक दिन में कितने विटामिन C की जरूरत

विटामिन C को हमारा शरीर स्टोर करके नहीं रख पाता है। इसलिए इसे रोजाना खाने-पीने की चीजों से लेना चाहिए। यह हमारी हड्डियों, त्वचा और रक्त नलिकाओं को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है। एक सामान्य शख्स को एक दिन में 70 से 90 mg विटामिन C जरूर लेना चाहिए।

इनसे मिल जाता है जरूरी विटामिन C

  • यह खट्टे फल-सब्जियों जैसे आंवला, संतरा, कीवी, नींबू, अंगूर, कच्चा आम, टमाटर, ब्रोकली, गोभी आदि में मिलता है।
  • रोजाना कम से कम एक आंवला खाएं। एक आंवले में शरीर की जरूरत की 60 से 70 फीसदी विटामिन C तक मिल जाता है।
  • आंवले को उबालकर या कच्चा, कैसा भी खा सकते हैं। इसका मुरब्बा, अचार या इसकी कैंडी भी खा सकते हैं।
  • आंवले का जूस भी पी सकते हैं। चूंकि यह खट्टा होता है, इसलिए इसे शहद मिलाकर पिएं।
  • सुबह एक गिलास सादा पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर पिएं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में सलाद, कच्चे आम की चटनी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये हैं विटामिन C के फायदे

  • इसके लगातार इस्तेमाल से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • यह कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करती है।
  • हाइपरटेंशन कम करने में भी विटामिन C काफी मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को सही स्तर पर रखती है जिससे हाइपरटेंशन कम होती है।
  • यह विटामिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करती है।
  • विटामिन C आयरन की कमी को भी दूर करता है। दरअसल, यह भोजन से आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करती है।

Disclaimer: ये लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment