Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

एक्शन में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, विभागों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस

---Advertisement---

The Khabar Xpress 25 अप्रेल 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल ने उपखंड स्तरीय विभागों के औचक निरीक्षण किए। उपखण्ड अधिकारी ने ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक अभियन्ता 132 केवी जीएसएस जोधपुर विद्युत प्रसारण निगम लि. कार्यालय का निरीक्षण किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए तथा कार्मिकों के बकाया वेतन बिलों का भुगतान यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी में साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए गए तथा कार्यालय, सहायक अभियन्ता 132 केवी जीएसएस प्रसारण निगम लि. में सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए एवं साफ-सफाई तथा रिकॉर्ड सुव्यवस्थित पाये जाने पर उपखंड अधिकारी ने सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment