एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ में उपलब्ध रहेगी इलेक्ट्रिक दुपहिया और तिपहिया वाहनों की विशाल रेंज, लक्ष्य ई मोटर्स के बड़े शोरूम का हुआ शुभारंभ

Published on: April 24, 2024

The Khabar Xpress 24 अप्रेल 2024। देश में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के चलते इलेक्ट्रिक वाहन एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं। इसके चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर हाल के वर्षों में पर्यावरण-अनुकूल और परिवहन के कुशल साधन के रूप में पॉपुलर हो गए हैं। लक्ष्य ई मोटर्स के प्रोपराइटर लक्ष्य प्रजापत ने जानकारी देते हुए कहा कि अब हमारे कस्बे श्रीडूंगरगढ़ में भी ई बाइक्स, स्कूटर-स्कूटी और तिपहिया सवारी और माल वाहन की विस्तृत श्रृंखला हम अपने स्टोर में उपलब्ध करवा रहे है। लक्ष्य प्रजापत ने बताया कि ये इलेक्ट्रिक वाहन चलाने में शुलभ और लॉ मेंटेनेंस के वाहन होते है। पेट्रोल-डीजल के वाहन में ईंधन के अलावा भी अन्य खर्चे जैसे ऑयल, ग्रीसिंग और इंजन के लगातार होते रहते है जबकि इलेक्ट्रिक वाहन में ऐसे खर्चो की बचत होती है। लक्ष्य ने बताया कि हमारे स्टोर में तूनवाल कंपनी के दोपहिया वाहन और विश्वस्तरीय कंपनी PIAGGIO के तिपहिया सवारी व मालवाहक वाहन उचित मूल्य पर उपलब्ध करवा रहे है। इसके अलावा तिपहिया वाहन पर आसान किश्तों पर स्टोर द्वारा ऋण भी उपलब्ध करवा रहे है।

लक्ष्य ई मोटर्स का उद्घाटन रविवार को सेवानिवृत्त अध्यापक जुगलकिशोर प्रजापत ने सरदारशहर रोड पर करते हुए इसे शहर वासियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन को आज के वर्तमान युग की जरूरत बताया तथा साथ ही बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में इस प्रकार के बड़े शोरूम और अनेक वेरायटी के इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध होने से कस्बेवासियो को कहीं बाहर से वाहन नही खरीदने पड़ेंगे।

लक्ष्य ई मोटर्स के मेंटर रमेश प्रजापत ने बताया कि सभी इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन का आरटीओ अप्रूवल जरूरी नही है। अभी जो इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की रेंज उपलब्ध है वो सिंगल चार्ज से 80 से 100 किलोमीटर की एवरेज देते है। इसके अलावा स्टोर बड़े और ज्यादा माइलेज देने वाले वाहन भी उपलब्ध करवाएगा।

लक्ष्य प्रजापत ने इलेक्ट्रिक और पेट्रोल डीजल के वाहनो के बीच महत्वपूर्ण अंतरों के बारे में बताया- 

इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल स्कूटर 
प्रदूषण नहीं होता हैपेट्रोल इंजन से प्रदूषण फैलता होता है 
रनिंग कास्ट कम है पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं 
ज्यादा फ्यूल एफिशिएंटकम फ्यूल एफिशिएंट
ध्वनि प्रदूषण नहीं होताआवाज करते हैं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment