एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पूरे शरीर की चर्बी को कम कर सकती हैं ये सिंपल एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन

Published on: April 24, 2024

The Khabar Xpress 24 अप्रेल 2024। मोटापा आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुका है। आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से ग्रसित है। आपके बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के डाइट प्लान फॉलो करते हैं और जिम में वर्कआउट करते हैं। लेकिन अगर आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है, तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आप कुछ वेट लॉस एक्सरसाइज को घर पर ही करके आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करके आप अपनी पूरी बॉडी की चर्बी को कम कर सकते हैं। सभी फिटनेस कोच बताते हैं वजन घटाने के लिए घर पर कौन सी एक्सरसाइज करें…

स्क्वाट्स

वजन घटाने के ली आप स्क्वैट्स एसरसाइज कर सकते हैं। इसे करने से कैलोरी और फैट तेजी से बर्न होता है। इससे पैरों और थाईज की मसल्स को टोन होती है। इसे करने के लिए अपने पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें। इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं। इसके 15 के 3 सेट करें।

माउंटेन क्लाइंबर

यह एक्सरसाइज तेजी से आपके पूरे शरीर के फैट को कम कर सकती है। इससे स्टैमिना बढ़ता है और एनर्जी लेवल भी बूस्ट होता है। इसके लिए आप प्लैंक पोजिशन में आ जाएं। इसके बाद अपने पैरों को एक-एक करके आगे-पीछे करें। आप इसके 25 से 30 के 3 सेट करें।

स्किपिंग…

स्किपिंग यानी रस्सी कूदना भी वेट लॉस करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा। इससे बॉडी फैट कम होता है और बॉडी की मसल्स टोन होती हैं। आप इस एक्सरसाइज को आसानी से घर पर कर सकते हैं।

क्रंच एक्सरसाइज

पेट की चर्बी को कम करने के लिए ये सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। इससे बैली फैट कम होता है। साथ ही, पेट में मसल्स टोन भी होती हैं। इसे करने के लिए जमीन पर घुटनों को मोड़कर लेट जाएं। अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। अब सिर को ऊपर की ओर उठाएं और छाती से टच करने की कोशिश करें। इसके आप 10 के 3 सेट कर सकते हैं।

प्लैंक

इस एजरकाइज को करने से आप स्लिम और टोंड बॉडी पा सकते हैं। इसे करने से पेट का हिस्सा टोंड होने लगता है। साथ ही, कोर मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं। इसे करने के लिए आप जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पंजों और कोहनियों पर अपने शरीर का भार ले आएं। 30-60 सेकंड तक ऐसे ही रहें और फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment