एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गैस, एसिडिटी, पेट दर्द ठीक करने की रामबाण औषधि है ये 5 सस्ती आयुर्वेदिक ​घरेलू ड्रिंक्स

Published on: April 21, 2024

The Khabar Xpress 21 अप्रेल 2024। चाय की चुस्की, समोसे-कचौड़ियों के दौर, चाट के चटकारे और स्वादिष्ट खाने का स्वाद आमतौर पर लोगों से छोड़ा नहीं जाता। वहीं ऑफिस में घंटों की सिटिंग या घर के कामों के बीच सेहत के प्रति लापरवाही करना भी आम बात है। इन सबके कारण कई बार लोग गैस और ब्लोटिंग का शिकार हो जाते हैं। बहुत छोटी सी लगने वाली यह परेशानी कभी-कभी बड़ी दिक्कत का कारण बन जाती है। अगर आप भी अक्सर गैस, एसिडिटी, पेटदर्द, ब्लोटिंग या पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करते हैं तो आयुर्वेद इनसे छुटकारा पाने में आपका मददगार हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ हर्बल ड्रिंक्स गैस की परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं। खास बात ये है कि इनमें से अधिकांश हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं।

जीरा पानी

इंडियन किचन का अहम मसाला है जीरा। जीरा न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ये आपको गैस्ट्रिक समस्याओं से भी राहत दिलाता है। इसे बनाना आसान है। आप एक गिलास पानी लें और उसमें एक टीस्पून जीरा डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर के पानी छान लें और इस पानी का सेवन करें। आप एक गिलास में एक टीस्पून भुना हुआ जीरा मिलाकर भी पी सकते हैं।

अजवाइन का पानी

अजवाइन पाचन तंत्र के लिए एक रामबाण औषधि है। यह पेट में गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है। यह डिटॉक्स वाटर की तरह काम करती है। अजवाइन में मौजूद एंजाइम भोजन के पाचन में मदद करते हैं, जिससे गैस और अपच की समस्या कम होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट दर्द और सूजन को कम करते हैं। अजवाइन का पानी बनाने के लिए आप एक टीस्पून अजवाइन को एक गिलास पानी में डालें। पानी को 5 से 10 मिनट तक उबालें। फिर आंच बंद करें और पानी को छान लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिलाएं। गुनगुने पानी का सेवन करें।

सौंफ की चाय

सौंफ का पानी या चाय गैस से राहत पाने का एक आसान और प्रभावी घरेलू उपाय है। सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को आराम देने और गैस से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। एंटीस्पास्मोडिक गुण के कारण यह ऐंठन दूर करती है। वहीं कार्मिनेटिव गुण गैस बनने से रोकता है। सौंफ का पानी बनाने के लिए दो कप पानी में एक टीस्पून सौंफ डालें। इस पानी को आधा होने तक उबालें। गैस बंद करके, पानी को छान लें और इसका सेवन करें। गर्मी के दिनों में सौंफ का पानी शरीर और पेट दोनों को ठंडक भी देगा।

हींग का पानी

ये तो हम सभी जानते हैं कि हींग यानी असाफोएटिडा हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छी होती है। सदियों से इसका उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसमें एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं जो गैस से राहत दिलाते हैं। इसका पानी बनाने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हींग मिलाएं और फिर इस पानी का सेवन करें। आप चाहें तो इसमें नमक और नींबू भी मिला सकते हैं।

ये हर्बल ड्रिंक भी हैं असरदार

इसी के साथ गैस से राहत दिलाने में मिंट टी, धनिए के बीजों की चाय और अदरक के अर्क की चाय पीना भी फायदेमंद हो सकता है।​ मिंट टी यानी पुदीने के पत्तों की चाय से गैस से राहत मिलने के साथ ही आपके पेट को ठंडक मिलती है। वहीं अदरक के अर्क की चाय पाचन को बढ़ाती है। इसी के साथ हेल्दी व बैलेंस डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करने से भी गैस और बॉटलिंग जैसी परेशानियों से आराम मिलता है। 

Disclaimer: किसी भी तरह की परेशानी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment