एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर हीमोग्लोबिन बढ़ाने तक, जामुन देता है जबरदस्त फायदे

Published on: April 17, 2024

The Khabar Xpress 17 अप्रेल 2024। गर्मियों में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना काफी जरूरी होता है। ऐसे में ताजे फल और हरी सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है। आइए आज आपको इस मौसम में जामुन खाने के फायदों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जानकर आप भी झट से इन्हें मार्केट से खरीद लाएंगे। यह आयरन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम से रिच होता है और स्वाद की बात करें, तो हल्का खट्टा और कसैला होता है। आइए जान लीजिए इसके सेवन के फायदे।

शुगर लेवल को कंट्रोल करे

डायबिटीज की बीमारी में जामुन का सेवन आपको फायदा दे सकता है। चूंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो कि ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने का काम करता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में आप जरूर इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस मौसम में ये शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है।

डिहाइड्रेशन से बचाता है

गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी का खतरा रहता है। इन दिनों पसीना ज्यादा बहता है और इसके अलावा भी मौसम के गर्म रहने पर शरीर में पानी की जरूरत बढ़ जाती है, जिसे इस फल के सेवन से पूरा किया जा सकता है। वहीं, इन दिनों लू के चलते उल्टी और दस्त की समस्या होने पर भी आप सेंधा नमक से साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में भी जामुन काफी मदद करता है। आयरन और विटामिन सी से भरपूर ये फल खून को साफ करने के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा इम्युनिटी बढ़ाने में भी यह पीछे किसी नहीं है।

हार्ट को हेल्दी रखता है

जामुन के सेवन से दिल जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। बता दें, कि ये हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचाता है और शरीर में खून के प्रवाह को आसान भी बनाता है। कुल मिलाकर हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले फलों में यह काफी बेहतर है।

फ्री रेडिकल्स से बचाता है

ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह आपको फ्री रेडिकल्स के नुकसान से भी बचाता है। इतना ही नहीं, इसमें कैंसर रोधी गुण भी पाए जाते हैं, ऐसे में रोजाना सेवन करने से कोलोन कैंसर का रिस्क भी कम हो सकता है। हालांकि इस ओर अभी ज्यादा शोध की जरूरत है।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment