एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलाया जीत का विश्वास, पूर्व विधायक गोदारा ने किया बूथ मजबूती का आह्वान

Published on: April 15, 2024

The Khabar Xpress 15 अप्रेल 2024। आज सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव में बीकानेर के कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। गोविंदराम ने कार्यकर्ताओं को जीत का विश्वास दिलाते हुए कहा कि जनता भाजपा प्रत्याशी की क्षेत्र में निष्क्रियता से त्रस्त हो चुकी है। जनता ने इस बार भाजपा को पटखनी देने का मन बना लिया है।

कार्यक्रमकी अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि भाजपा के कुशासन में किसानों पर अत्याचार हुए है। दिल्ली में किसान आंदोलन में सैंकड़ो किसान शहीद हो गए। ये सरकार किसान विरोधी सरकार है। गोदारा ने हर कार्यकर्ता से अपने अपने बूथ पर मजबूत रहने का आह्वान करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने का आह्वान किया। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की बढ़त का दावा किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता विमल भाटी, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कन्हैयालाल सोमानी, प्रभुराम बाना, हरिराम बाना, मनोज पारख़ , भंवरलाल भोजक, विजयराज सेवग, नवरत्न पारीक, अयूब खान दम्मामी , प्रकाश दुसाद, रेवंतराम दूसाद, अयूब खान पंजाबगर, अबू साहिल भुट्टा, चांद खा मिस्त्री, देवीलाल उपाध्याय, संजय करनानी, रमेश प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, हरी ज्यानी, प्रेम भादू, पुखराज पारीक, अमित मीना, मनीष सायच, विमल नाई, शिवप्रकाश फूलभाटी, दाऊद अली पार्षद, संदीप मारू, अफजल बैग मुगल, युसूफ चुनगर , मंगतूराम मेघवाल, टेमा राम मेघवाल, रेखा राम कालवा, कालूराम वाल्मीकि, नंदू वाल्मीकि, प्रहलाद सोनी, नारायण पारीक, दीपक गौतम, राकेश सिद्ध, लियाकत बिसायती, मुनीराम दुसाद, जवरिद्दीन बिसायती, हुसैन शेख बिसायती, हाजी बिसायाती, कुंभाराम जाखड़, प्रकाश झवर, तेजकरण बोथरा, नंदकिशोर राठी, छोटू दुगड़, रोहित झंवर, हुलासमल रैगर, बाबूलाल सेवग, मोहन लाल मनोठिया, काशीराम भार्गव सहित शहर के अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे। मंच संचालन राधेश्याम सारस्वत ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment