एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे मतदाता जागरूकता संदेश, रैली निकालकर किया मतदान हेतु प्रेरित

Published on: April 4, 2024

The Khabar Xpress 04 अप्रैल 2024। स्वीप गतिविधियों के तहत श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत उदरासर में रैली आयोजित कर मतदान का संदेश दिया गया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदार विनोद कुमार कड़वासरा, महावीर राम गोस्वामी, किशनाराम गोदारा उदरासर सहित उपखण्ड कार्यालय की निर्वाचन शाखा की टीम ने आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं को मतदान की शपथ दिलवाई। साथ ही ग्रामीणों को 19 अप्रैल को होने लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार की अपील की। मतदाता जागरूकता रैली में ऊँटों की यात्रा निकाली गई। उपखण्ड अधिकारी ने रैली को आथूना बास गुवाड़ से रवाना किया। इस यात्रा में मतदान हेतु प्रेरित करते हुए राउमावि उदरासर के विद्यार्थियों ने बीएलओ दुलदास और अध्यापक श्रवण कुमार शर्मा के नेतृत्व आमजन को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। यात्रा में आमजन, निर्वाचन शाखा के कार्मिकों और महिलाओं की भागीदारी रही। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए अगुणा बास गुवाड़ में समाप्त हुई। जहाँ उपखण्ड अधिकारी द्वारा मतदाता शपथ दिलवाते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया। नायब तहसीलदार उपखण्ड श्रीडूंगरगढ़ विनोद कुमार कड़वासरा ने लोकतंत्र के इस पावन पर्व में सभी मतदाताओं को शामिल होने का आह्वान किया।नायब तहसीलदार महावीर राम गोस्वामी ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार शर्मा ने किया। उपखण्ड कार्यालय निर्वाचन शाखा से मुकेश कुमार झरवाल, नौरत मल शर्मा , सहीराम भांभू, ओमप्रकाश सारण, लीलाराम मीणा, मोहम्मद आरिफ, मदन मेहरा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

14 सितंबर हिंदी दिवस पर हिन्दी दिवस समारोह में देशभर के साहित्यकारों का किया गया सम्मान, वर्चस्व खोती हिंदी

Leave a Comment