एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खूबसूरत बालों के लिए रामबाण है मैथी के दाने, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो मिलेंगे रेशमी और मजबूत बाल

Published on: April 4, 2024

Tha Khabar Xpress 04 अप्रैल 2024। प्रोटीन और विटामिन-सी से भरपूर मैथी दाना हमारे स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ बालों को नेचुरली काला, लंबा और घना बनाए रखने में मदद करता है। हमारे बालों के पोषण के लिए मेथी दाना बहुत सारे गुणों का खजाना होता है। इसमें मौजूद आयरन की भरपूर मात्रा ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के साथ-साथ बालों को अंदरूनी पोषण देकर मजबूती प्रदान करता है।

इसके साथ ही मेथी में मौजूद पोटैशियम और निकोटिन बालों को अंदरूनी पोषण देकर असमय सफेद होते बालों से छुटकारा दिलाता है। गुणों का भंडार मेथी दाना हमारे बालों को ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। आइए जानते हैं लंबे-घने और खूबसूरत बालों के लिए कैसे करें इसे इस्तेमाल-

मेथी दाने और जोजोबा ऑयल से बनाएं सिरम

बालों के ग्रोथ के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए आप मेथीदाने को पीसकर उसमें सरसों का तेल या फिर जोजोबा ऑयल को मिलाकर एक सिरम तैयार कर इसे अपने बालों पर लगा सकते हैं।

मेथी दाना और नारियल तेल

ये तो सभी जानते हैं कि बालों के बेहतर विकास के लिए तेल की मसाज करना बहुत जरूरी है। ऐसे में नारियल के तेल में मेथी दाने मिलाकर लगाने से दोगुना फायदा मिलता है। मेथी के तेल में तब तक उबालें, जब तक कि मेथीदाना लाल न हो जाए। लाल होने पर आंच बंद कर दें और फिर ठंडा होने पर इसे किसी डिब्बे में रखें। अब इससे बालों की मसाज करें, आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

मेथी दाने का पेस्ट

मेथी दाने को रात भर पानी में भीगो कर रख दें और सुबह इसे पीसकर इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। ये बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से बाल की ग्रोथ तो होती ही है, साथ ही नए बाल भी आने लगते हैं।

मेथी अंडा या दही हेयर पैक

इसे बनाने के लिए मेथीदाने को बारीक पीस लें और फिर इसमें अंडा या दही मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें और अपने बालों पर लगाएं और सूखने दें। एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

मेथी दाना और शहद

रातभर भीगे हुए मेथी दाने को महीन पीस लें और फिर इसमें शहद मिलाकर बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से धो लें। ये बालों की ग्रोथ और नए बालों को उगने में मदद करता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment