एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

लोकसभा चुनाव : शत प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ, रंगोली-पोस्टर और पैदल मार्च से किया मतदाताओं को जागरूक

Published on: April 2, 2024

The Khabar Xpress 02 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये प्रशासनिक स्तर पर अभियान चलाए जा रहे है। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव 2024 के अर्न्तगत स्वीप गतिविधियां स्कॉउट एवं एनसीसी के विधार्थियों और स्टाफ द्वारा पैदल मार्च, रंगौली, जनसंवाद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलवाई गई। आज शाम पंचायत समिति सभागार में आयोजित स्वीप गतिविधियों के इस कार्यक्रम में पोस्टर, बैनर, रेली आदि कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक स्तरीय स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ एवं कार्मिकों ने भाग लिया। पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो की एक बैठक स्वीप गतिविधियो के संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ उमा मितल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, तहसीलदार राजवीरसिंह कडवासरा आदि ने भाग लिया।

रिड़ी गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित


रिड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वीप गतिविधियां आयोजित हुई। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने ग्रामीणों और स्कूल विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई और आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। नायब तहसीलदार विनोद कुमार कड़वासरा ने लोकतंत्र के पावन पर्व में सभी मतदाताओं को शामिल होने का आह्वान किया।कार्यवाहक प्राचार्य कुशलाराम सहू ने लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने मतदाता जागरूकता ट्रैक्टर को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह गाँव के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में मुकेश झरवाल, सहीराम भामू, एएलएमटी,ओमप्रकाश सारण और मदन मेहरा मौजूद रहे। केसाराम जाखड़ कार्यक्रम का सञ्चालन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment