एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मोदी फेर आसी, ए तो चार सौ सिट्या स्यु पार, मोदीजी फेर आसी… श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा लोकसभा चुनाव प्रत्याशी ने किया कार्यालय का उद्घाटन, एक दर्जन से ज्यादा ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता, देखे फोटो सहित पूरी खबर

Published on: April 1, 2024

The Khabar Xpress 01 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ में लोकसभा चुनाव की विधिवत रणभेरी बज चुकी है। बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के कार्यालय का उद्घाटन आज शाम को मातुश्री भवन हाई स्कूल रोड पर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जालिमसिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, जयपुर सांगानेर के पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा देहात ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, शिवप्रसाद तावणियाँ, रामेश्वर पारीक, किसनाराम गोदारा, भाजपा देहात उपाध्यक्ष बजरंग लाल सारस्वत, एड. डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, हेमराज भादानी, पार्षद रजत आसोपा, विक्रमसिंह शेखावत, नवरतन राजपुरोहित, सुनील तावणियाँ सहित क्षेत्र के अनेक भाजपा नेता उपस्थित हुए।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत

बीकानेर भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन ने कस्बे के घुमचक्कर पर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत अभिनंदन किया। राईन ने भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं का भी स्वागत किया

भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं में अपना अहम योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री की पहल पर ही श्रीडूंगरगढ़ बीदासर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति मिली है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

भाजपा के इस कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक कांग्रेस और माकपा के सरपंच प्रतिनिधियो, पार्षद, पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री और विधायक ताराचन्द सारस्वत से भाजपा का दुपट्टा पहनकर सदस्यता ग्रहण की। श्रीडूंगरगढ़ से श्यामसुंदर पुरोहित ने भाजपा में घर वापसी की।

मोदी फेर आसी, मोदी फेर आसी…. ए तो चार सौ सिट्या स्यु पार, मोदीजी फेर आसी…

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं को गिनवाकर जनता से मोदीजी के हाथ मजबूत करने और भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान करने की अपील की। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में उपस्थित जनसमुदाय की मांग पर मोदीजी पर गाना भी सुनाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment