एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

निजी विद्यालय संचालको की बैठक में छाया आरटीई भुगतान का मुद्दा, विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

Published on: March 30, 2024

The Khabar Xpress 30 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के शहरी निजी विद्यालय संचालकों की बैठक शुक्रवार स्थानीय एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में निजी स्कूलों की विभिन्न समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर कर आरटीई का भुगतान नहीं कर रही है, जिससे निम्न व मध्यम वर्गीय स्कूलों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। स्कूल संचालक मूलचन्द स्वामी ने कहा कि शिक्षा विभाग आरटीई का टाइम फ्रेम तो जारी करते हैं परन्तु उनका समय पर अमल नहीं किया जा रहा है। मनोज गुसाईं ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा कोरोना काल में ऑफ़लाइन पढ़ाये बच्चों का भुगतान भी अभी तक नहीं किया जाना निंदनीय है। इस अवसर पर आगामी वार्षिक परीक्षा, रिजल्ट,प्रवेश प्रक्रिया सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर डॉ. रजनीश कौशिक,ओमप्रकाश स्वामी,प्यारेलाल ढुकिया,सुरेंद्र महावर,कुंभाराम घिंटाला,राकेश पारीक,अजय आचार्य,प्रमोद सारस्वत,कांतिप्रकाश दर्जी,विवेक उपाध्याय,मघराज प्रजापत, रामनिवास धायल,सूर्यकांत चूरा,रमेश व्यास व दुर्गाप्रसाद पालीवाल सहित अनेक निजी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment