एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

7 अप्रैल को गाजे बाजे के साथ श्रीडूंगरगढ़ श्रीकरणी माताजी मंदिर से देशनोक रवाना होगी पहली डाक ध्वजा यात्रा

Published on: March 28, 2024

The Khabar Xpress 28 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के श्रीकरणी माताजी मंदिर आडसर बास से पहली बार विशाल डाक ध्वजा करणी भक्तों द्वारा रवाना होगी। इस डाक ध्वजा यात्रा के आयोजककर्ता सतीश सारस्वत, गौरीशंकर स्वामी, दयाल बन्ना(धर्मास), महेंद्र भाटी (सेठी), अरविंद सैनी, अनिल सारस्वत, दिलीप सारस्वत हेमासर और चन्दन सोनी श्री डूंगरगढ़ ने बताया कि आडसर बास श्री करणी माताजी मंदिर से ऐसी विशाल चांदी की डाक ध्वजा पहली बार निकलेगी। इस 550 ग्राम वजनी चांदी की डाक ध्वजा को भक्तों ने आपसी सहयोग से बनाया है। आयोजनकर्ता ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को सुबह 6 बजे गाजे बाजे के साथ ये डाक ध्वजा रवाना होगी। जिसे भक्त दौड़ते हुए देशनोक श्री करणी माता जी मंदिर में चढ़ाएंगे। भक्त इस डाक ध्वजा यात्रा में सहयोग करने और शामिल होने के लिये मोबाईल – 9351951669 पर सम्पर्क कर सकते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment