The Khabar Xpress 28 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत अपने प्रयासों से लगातार जन समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश में लगे हुए है। विधायक द्वारा जलापूर्ति सुधारने के लिये नए ट्यूबवेल, नये मोटरपंप, पाइप और अन्य उपकरण प्राथमिकता से मंगवाये जा रहे है जिससे गाँवो और कस्बे की बिगड़ी हुई जल व्यवस्था सुधारी जा सके और आमजन को राहत मिल सके। लेकिन विभाग और ठेकेदार के कार्यो से कही से भी नही लग रहा कि वे विधायक के प्रयासों के प्रति सजग है। विभाग लगातार आमजन के हितों पर कुठाराघात कर रहा है। जो पानी नागरिको के पीने के काम आना चाहिये वो हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण में वन विभाग की जमीन पर स्थित ट्यूबवेल की हालत ये है कि जितना पानी हजारो घरों की प्यास बुझा सकता है उतना पानी वहीं पर बह रहा है। वही पानी वापिस ट्यूबवेल के पाइप से नीचे भी जा रहा है जिससे अगर ट्यूबवेल की केबल उखड़ी हुई हो तो करंट आने का खतरा हो सकता है या फिर मोटर जलने के जोखिम बना रहता है। उस बहते पानी के पास ही ट्यूबवेल का स्विचबोर्ड भी बना हुआ है जिसको भी खतरा हो सकता है। लापरवाही इतनी बड़ी है कि उधर घूमते किसी भी जानवर को भी इसका शिकार बनना पड़ सकता है।




देखे वीडियो..









