एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका

Published on: March 28, 2024

The Khabar Xpress 28 मार्च 2024। ड्राई फ्रूट्स को एनर्जी का पावर हाउस यूं ही नहीं कहा जाता है। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स से लेकर फाइबर, पोटेशियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाते हैं। सर्दियों में तो इन्हें कई लोग खाते हैं, लेकिन गर्मियों का सीजन आते ही, लोग इनसे किनारा करने लगते हैं। क्या आप भी मानते हैं कि सभी ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, और यह आपके पेट की गर्मी को बढ़ा सकती है। अगर हां, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स जिन्हें आप गर्मी के मौसम में भी बिना डरे खा सकते हैं।

किशमिश

कई लोगों को यह भ्रम रहता है कि किशमिश को सर्फ सर्दियों में ही खाना चाहिए। ऐसे में बता दें, कि आप इसे कभी भी खा सकते हैं। यह एनर्जी का बेहतरीन सोर्स है। गर्मी में इसे खा रहे हैं, तो रात में पानी में भिगोकर रख दें, और सुबह-सवेरे खाली पेट इसे पानी के साथ ही खा लें। भीगी हुई किशमिश सूखी किशमिश के मुकाबले सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो जाती है।

अंजीर

गर्मियों के मौसम में आप अंजीर को भी बिना किसी संकोच के अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए आपको इसे ओवरनाइट पानी में भीगने देना है, और सुबह इसे चबा-चबाकर खा लेना है। इससे यह शरीर में गर्मी भी नहीं पैदा करेगी, और आपको कई हार्मोनल समस्याओं से भी बचाने में मदद करेगी।

बादाम

बादाम भी एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे गर्मियों में लोग खाने से कतराते हैं। कारण है कि इसकी गर्म तासीर कहीं चेहरे पर फोड़े-फुंसियों को जन्म न दे दे। ऐसे में आपको बता दें, कि अगर आप इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएंगे, तो इससे आप पिंपल्स की समस्या से तो बचेंगे ही, साथ ही ब्रेन हेल्थ को भी दुरुस्त रख सकेंगे।

खजूर

गर्मियों के मौसम में खजूर खाने से भी आपको डरना नहीं चाहिए। यह सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है। बता दें, कि रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए खजूर खाने से कब्ज की समस्या से तो आप दूर रहते ही हैं, साथ ही डाइजेशन भी बेहतर होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment