Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की नामांकन रैली में श्रीडूंगरगढ़ से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 27 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव में बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की नामांकन रैली में श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता हिस्सा लेने बीकानेर पहुंचे। भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ विधायक सेवा केन्द्र से मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत के साथ नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, भाजपा देहात ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष इमरान राईन,जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मांगीलाल राठी, एड. डॉ. चंद्रप्रकाश बारूपाल, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, रामसिंह जागीरदार, मघराज वाल्मीकि, भरत सुथार, भवानी प्रकाश तावनियां, गौरीशंकर माली, संदीप कायल, परमेश्वर सुथार तथा श्रीडूंगरगढ़ देहात से मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर लखासर, देराजसर से बजरंगलाल सारस्वत, आडसर से मंडल अध्यक्ष शिव जोशी, गंगाधर शर्मा, कुचोर से बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, सूडसर से पवन स्वामी, रेवन्त सैन,
बाना से श्रवण बाना सहित श्रीडूंगरगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता छोटी गाड़ियों एवं बसों के माध्यम से कार्यकर्ता बीकानेर नामांकन सभा में शामिल हुए।

\"\"

कांग्रेसी पार्षद हुए भाजपा में शामिल

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की नामांकन सभा मे श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्ड 9 के कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया ने सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment