एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सिर्फ सर्दी नहीं, गर्मी में भी पिएं गर्म पानी, कंट्रोल में रहेगा वजन, नहीं होगी कब्ज की परेशानी

Published on: March 27, 2024

द खबर एक्सप्रेस 27 मार्च 2024। सुबह-सवेरे उठने और रात को सोने से पहले हमारे बड़े-बुजुर्ग गर्म पानी पीने की सलाह यूं ही नहीं देते आए हैं। बता दें, आज के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में कई लोग बढ़ते वजन और पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं। ऐसे में गर्म पानी पीने से सेहत को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। इससे न सिर्फ आपको नींद अच्छी आती है, बल्कि पेट भी साफ होता है, और कब्ज की समस्या कोसों दूर भाग जाती है। आइए आपको बताते हैं कि क्यों सर्दी हो या गर्मी, गर्म पानी पीना सेहत के लिए कैसे लाभदायक है।

वजन घटाने में कारगर

रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। वहीं रात को सोने से पहले गर्म पानी पीते हैं, तो इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है, और आप ओवरईटिंग से बच सकते है। ऐसे में वजन कम करना आसान हो जाता है।

मांसपेशियों में जकड़न से राहत

रोजाना गर्म पानी पीने से मांसपेशियों में होने वाली जकड़न से राहत मिलती है। चूंकि आजकल गलत खानपान के चलते युवा कम उम्र में ही बॉडी पेन से परेशान रहने लगे हैं, ऐसे में हल्के गुनगुने गर्म पानी को रूटीन का हिस्सा बना लेना ही समझदारी है। इससे फिजिकल एक्टिविटी के बाद मांसपेशियों में होने वाला तनाव भी कम होता है।

कब्ज से आराम

रात के समय गर्म पानी पीने से खाना जल्दी पचता है, जिससे सुबह आसानी से पेट भी साफ हो जाता है। बता दें, कि जिन लोगों को कमजोर पाचन तंत्र की समस्या रहती है, उनके लिए भी यह काफी बढ़िया है। ऐसे में मौसम और स्वाद को देखे बिना, आप इस प्रयोग को करके भी देख सकते हैं।

बॉडी को डिटॉक्स करता है

गर्म पानी अपने आप में एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। वर्कआउट करते समय इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है, और पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल पाते हैं। इसके अलावा आप इसे नींबू या ग्रीन टी के साथ भी पी सकते हैं।

त्वचा के लिए भी फायदेमंद

चूंकि गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में त्वचा पर होने वाली कील-मुहांसे की समस्या से भी आप राहत पा सकते हैं, और स्किन को ग्लोइंग और शाइनी बना सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment