एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भाजपा ओबीसी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं ने शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

Published on: March 25, 2024

द खबर एक्सप्रेस 25 मार्च 2024। कल लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव नापासर में भाजपा ओबीसी मोर्चा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं का कार्यकर्ताओ ने स्वागत अभिनन्दन किया। गुसाईं ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इस लोकसभा चुनाव में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करते हुए बीकानेर के लोक लाडले सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजय दिलाने का आह्वान किया। गुसाईं ने सभी कार्यकर्ताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। गुसाईं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाकर प्रत्येक मतदाता को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करने का मूलमंत्र दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नापासर मंडल अध्यक्ष जसवंत जी दहिया ने की एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं उप प्रधान प्रतिनिधि श्री रामनिवास जी कस्वा ने अतिथियों का स्वागत किया। गुसाईं ने कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370, राममंदिर निर्माण के अपने वादों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर महाशक्ति के रूप में उभरा है। भारत आज सबसे तेज़ बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन गया है। कार्यक्रम का संचालन राजारामजी ओझा ने करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा के मूलमंत्र अबकी बार 400 पार के संकल्प को दोहराते हुए सभी को चुनाव में जी जान से लग जाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ का कैलेंडर विमोचन किया गया। इस दौरान श्रीडूंगरदान, गौरीशंकर नाई, पुरुषोत्तम भाटी, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिव सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र गोयल, महेश पांडिया, गोपाल नाई, मनोज स्वामी, दीनदयाल भाटी, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपीकिशन सोनी, बजरंग झंवर, मांगीलाल प्रजापत, चम्पालाल जी पारीक, छगन पारीक, भीखाराम पारीक, जयनारायण भारती, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भँवर जी ढाका, पूराराम ढाका, कैलाश जी पुष्करणा, मुरली भारती, पवन गोस्वामी, मुरली सुथार, कालूराम सारण, कन्हैयालाल मेघवाल, अशोक नाई, सोहनसिंह, रामचन्द्र दैया, मीडिया प्रभारी पवन कुमार स्वामी एवं आईटी सेल से मांगीलाल स्वामी, रेवंत सेन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुसाईसर छोटा गांव NH 11 स्थित आराध्य देव गुसाई जी महाराज के मंदिर पर दर्शन कर धोक लगाई।

नापासर स्थित प्राचीन शिव मंदिर दर्शन कर धोक लगाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment