



द खबर एक्सप्रेस 23 मार्च 2024। लगातार बिगड़ता खानपान और दिनचर्या ये दो ऐसे मुख्य कारण हैं जो हमारे शरीर में फैट के जमा होने की वजह बनते हैं। वहीं आज काम के चलते लोगों को घंटों तक बैठना पड़ता हैं, जो पेट और कमर पर जमा हो रही चर्बी की बड़ी वजह बन रहा है। यदि यह फैट ऐसे ही बढ़ता रहे तो लंबे समय में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाता है। हेल्थ प्रॉब्लम्स के साथ ही बाहर निकला पेट हमारे लुक को भी खराब करता है। इसलिए यदि आप अपनी सेहत और लुक को परफेक्ट रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना इन 5 योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।
1. बालासन
बालासन जिसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। हमारे पेट पर जमा चर्बी को तेजी से कम करने का करता है। इसके साथ ही यदि आप अपने जांघों पर जमा फैट को कम करना चाहते हैं। तो बालासन उसके लिए सर्वोत्तम आसन साबित हो सकता है। इसके लिए आपको जमीन पर लेट कर इस आसन को करना चाहिए। इसका अभ्यास आपको 5-10 मिनट तक जरूर करना चाहिए।

2. भुजंगासन
इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। कमर की जिद्दी चर्बी को छांटने के लिए भुजंगासन एक बेहद कारगर योगाभ्यास है। इसकी मदद से आप पेट और कमर को अपनी परफेक्ट शेप में ला सकते हैं। इसके अलावा यह आसन हमारी रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने का काम करता है। यह आसम जमीन पर उल्टा लेटकर किया जाता है। इसका अभ्यास आपको 100 बार तक करना चाहिए।

3. प्लैंक
प्लैंक या कुंभकासन आज काफी तेजी से फेमस होता योगाभ्यास है। इसकी मदद से हम अपने वजन को काफी तेजी से कम कर सकते हैं। वहीं यदि आपका पेट मटके की तरह बाहर की ओर लटका है तो आपको प्लैंक का अभ्यास रोजाना करना चाहिए। इस योगाभ्यास की चर्चा विराट कोहली जैसे सेलिब्रिटी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई बार कर चुके हैं

4. त्रिकोणासन
त्रिकोणासन या ट्रायंगल पोज हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण योगाभ्यास है। इससे हमारे कमर की साइड में जमा चर्बी को तेजी से काटने का काम करती है। इसकी स्थिति के लिए आपको सीधे खड़े होना है। इसके बाद आपको अपने हाथों से क्रॉस बनाते हुए पैरों को छूना है। यह अभ्यास आपके हाथों पर जमा चर्बी को भी कम कर सकता है।

5. धनुरासन
पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए धनुरासन एक बेहद कारगर योगाभ्यास है। वहीं वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए इस योगाभ्यास को आप अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अभ्यास के लिए आपको जमीन पर कमर के बल लेट जाना चाहिए। इसका अभ्यास आप रोजाना 2-5 मिनट तक कर सकते हैं।


