द खबर एक्सप्रेस 22 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने जबसे विधानसभा चुनाव जीता है तब से ही कोई सा भी दिन ऐसा नही गया है कि वो क्षेत्र की समस्याओं के जल्द निराकरण के प्रति लापरवाह हुवे हो। विधायक हर दिन प्रयासरत रहते है कि बिजली-पानी की आम समस्याओं का सामना आमजन को ना करना पड़े। इस हेतु विधायक ने अपने निजी प्रयासों से बिजली संकट को दूर करने के लिए 150 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स क्षेत्र के लिये मंगवा लिये और आवश्यक जगहों पर इसके लगाने की प्रक्रिया भी आरम्भ है। इसी प्रकार विधायक सारस्वत ने पानी की समस्या के निराकरण के लिए क्षेत्र में नए ट्यूबवेल की स्वीकृतियों के साथ ही साथ विभाग में नए मोटरपम्पस भी मंगवा दिए है। विधायक ने मोमासर में नए ट्यूबवेल का निर्माण करवा दिया साथ ही कालूबास के वार्ड 1 में भी डीटीएस मशीन के द्वारा खुदवाई आरम्भ करवा दी। लेकिन जहां विधायक इसके लिये सजग है वही जलदाय विभाग के अधिकारी और ठेकेदार अपनी मनमर्जी करने पर तुले हुए है। ठेकेदार द्वारा पम्पो और मोटर्स को समय पर बदला नही जाता है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ठेकेदार ने खराब होने वाले मोटरपंपो को ठीक करने की बजाय अपनी हठधर्मिता और विभागीय मिलीभगत से नए मोटर पम्प और बूस्टर्स लगा दिए है। जबकि ठेकेदार का कार्य मरम्मत योग्य मशीनों को मरम्मत करके वापिस लगाया जाना था। स्थिति यह है कि गत 5 दिनों से वार्ड एक के बुस्टर के खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बंद थी जिसको आज दोपहर को दुरुस्त किया गया।
सूत्रों से ये भी ज्ञात हुआ है कि 17 नम्बर ट्यूबवेल भी काफी समय से बन्द पड़ा है जिसको विभागीय ठेकेदार द्वारा ठीक नही किया जा रहा। हालात ये है कि विधायक द्वार मंगवाये गई आकस्मिक मशनरी का दुरुपयोग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। और ठेकेदार पुराने पम्पसेट्स को ठीक न करके नया ही लगाकर विभागीय नुकसान कर रहा है। सूत्रों के अनुसार ठेकेदार द्वारा सप्लाई संविदाकर्मियों को भी पिछले कई महीनों से मासिक वेतन नहीं दिया जा रहा है। जहां विधायक ताराचन्द सारस्वत जनसमस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे है वही ठेकेदार और विभाग इस पर पानी फेर रहे है।