एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मतदाता जागरूकता का दिया संदेश, प्रसाधन कक्ष का हुआ लोकार्पण, इंडोर स्टेडियम का होगा पीपीपी मोड पर निर्माण

Published on: March 22, 2024

द खबर एक्सप्रेस 22 मार्च 2024। श्री कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय हनुमान धोरा श्रीडूंगरगढ़ में आज बालिका प्रसाधन कक्ष का लोकार्पण समाजसेवी तुलसीराम चोरडिया, श्रीगोपाल राठी, रमेश बिहाणी, सत्यदीप भोजक ने किया। वरिष्ठ अध्यापक रमेश तावणियाँ ने बताया कि इस प्रसाधन कक्ष का निर्माण स्व. श्रीमती पुखराज देवी एवं स्व. श्री भंवरलाल राखेचा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रो राजेन्द्र प्रसाद, शांति प्रसाद राखेचा एवं उनके पौत्र अरिहंत, श्रेयांश राखेचा ने छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखकर किया गया।

तावणियाँ ने बताया कि वंश पुत्र आसकरण गोदारा जैतासर का सैनिक स्कूल में 835 आल इंडिया रेंक हासिल करने पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विमला गुर्जर ने बताया कि विद्यालय में सरकारी सहयोग के साथ तोलाराम मोहनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य टूस्टी श्री मोहनलाल जी सिंधी द्वारा इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। 2 करोड़ की लागत से ये स्टेडियम पीपीपी मॉड पर 90x 135 वर्गफीट पर बनाया जाएगा। जिसकी लागत का पचास प्रतिशत राज्य सरकार और पचास प्रतिशत भामाशाह परिवार द्वारा बनाया जाएगा। बजरंग लाल सोमानी एवं जितेन्द्र कु‌मार सोनी इस कार्य के प्रेरणा स्रोत रहे।

इस कार्यक्रम में तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा, बीडीओ मनोज कुमार, सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, जगदीश भाम्भू, ललित बाहेती, शिवभगवान सिखवाल, श्रीमती प्रतिष्ठा सिखवाल, विद्यालय के मूलचंद तावणियाँ, रामप्रताप जाखड़ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment