द खबर एक्सप्रेस 22 मार्च 2024। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कल गुरुवार को पूरे दिन श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में चुनावी दौरे पर रहे। इस दौरान उनके साथ विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, बीकानेर नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, शिवप्रसाद तावणियाँ, कुम्भनाथ सिद्ध, किसनाराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, नवरतन राजपुरोहित, एड. डॉ. चंद्रप्रकाश बारूपाल के अलावा अनेक भाजपा नेता भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने तोलियासर में भैरवनाथ के दर्शन किया।
भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने जैतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, आडसर, मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, कुंतासर, धीरदेसर चोटिया, कितासर और बिग्गा में जन सभाएं की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांगे।
धीरदेसर पुरोहितान में हुआ भव्य स्वागत…
कल गुरुवार को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी मेघवाल के चुनावी जन सम्पर्क में धीरदेसर पुरोहितान में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा कर सांसद और भाजपा नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.दिलीप सिंह राजपुरोहित धीरदेसर ने बताया कि भाजपा नेताओं का साफा, माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। ग्रामवासियों द्वारा शत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री जी ने ग्रामवासियों को मधुर भजन भी सुनाया।
कार्यक्रम में ग्राम वासी दुर्गादान सिंह, सुखदेव सिंह, किशन सिंह, पाबूदान सिंह,मेघाराम मेघवाल, किशन सुथार, गिरधारी सिंह, सवाई सिंह, किशन जागरवाल, प्रेम सिंह, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, प्रकाश नाई, प्रभु सिंह, मोहन सिंह, लालचंद सुथार, भंवर नाई, लक्ष्मण सिंह, उम्मेद सिंह, मुकेश सुथार, पूर्व सरपंच तुलछीराम शर्मा, मुनीराम मेघवाल, किशन मेघवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरांत एड.प्रकाश सिंह, डॉ.दिलीप सिंह ने अतिथियों एवं ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया।

धीरदेसर पुरोहितान में हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लिखमादेसर में चुनावी सभा के दौरान ग्रामीणों की मांग पर 132 केवी जीएसएस बनाने का वादा किया। इस दौरान मूल नाथ जाखड़, बहादुर नाथ सिद्ध, प्रकाश तिवाड़ी, कुंभाराम सिद्ध, बजरंग जोशी, पूर्ण नाथ माहिया, तुलसीराम पारीक, पवन सिद्ध, पूर्ण नाथ गोदारा, गोविंद नाथ सिद्ध, केशनाथ सिद्ध, भेरनाथ सिद्ध, पेमाराम मेघवाल, भेराराम मेघवाल, रामकुमार तिवाड़ी, गणेश नाथ गोदारा, गोविंद पारीक, मोहन मेघवाल, तनाराम जाट, जीवन नाथ सिद्ध, श्रवण सिद्ध, भंवरनाथ सिद्ध मौजूद रहे।

देर रात भाजपा नेताओं का बिग्गा में हुआ भव्य स्वागत,
लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के साथ भाजपा नेता देर रात 10 बजे के बाद बिग्गा पहुंचे। जहां भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, लक्ष्मीनारायण सेवग, गोरधन तावणियाँ, महावीर प्रसाद व्यास, रमेश रंगा, हंसराज बारूपाल उपसरपंच, भरत ओझा, सम्पत स्वामी, सत्यनारायण व्यास, जयराम तावणियाँ, विक्रम सिंह, जगदीश तावणियाँ, बद्रीप्रसाद तावणियाँ, सुरेंद्र सारण, कैलाश चिनिया, अशोक सारण ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, बीकानेर नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, शिवप्रसाद तावणियाँ, कुम्भनाथ सिद्ध, नवरतन राजपुरोहित, एड. डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल का साफा, शॉल और माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। बिग्गा गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश हित के कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस और कॉमरेड के मांगीलाल सारण, भंवरलाल जाखड़ भाजपा पार्टी में शामिल हुए।

बिग्गा में केंद्रीय मंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हुए।









