एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

चेहरे से होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

Published on: March 22, 2024

द खबर एक्सप्रेस 22 मार्च 2024। होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा है। इस दिन लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं। लेकिन होली खेलने के बाद सबसे बड़ा टास्क होता है कि होली का रंग कैसे छुड़ाएं? कुछ रंग तो इतने पक्के होते हैं कि इन्हें हटाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ती है, लेकिन फिर भी ये पूरी तरह से साफ नहीं होते है। ऐसे में, होली के अगले दिन चेहरे पर काले-पीले रंगों के साथ ऑफिस या कहीं बाहर जाने में हर किसी को शर्म महसूस होती है। कई लोग होली के रंग हटाने के लिए त्वचा को पानी और साबुन से बहुत ज्यादा रगड़ देते हैं, जिससे स्किन पर रैशेज और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि चेहरे से होली के जिद्दी रंग कैसे छुड़ाएं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप होली के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं।

खीरा

होली का रंग छुड़ाने के लिए आप खीरे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। फिर इसमें एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाएं। अब कॉटन की मदद से इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे से रंग आसानी से हट जाएगा।

बेसन

बेसन की मदद से चेहरे से होली का कलर आसानी से साफ किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें दूध या दही डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ कर लें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे रंग भी छूट जाएगा और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे से रंग निकालने के लिए आप मुल्तानी मिटटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे से रंग हटाने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करती है।

दही

आप चाहें तो होली का रंग हटाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चेहरे पर दही लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे से रंग हटने जाएगा और त्वचा मुलायम और चमकदार भी नजर आएगी। आप चाहें तो दही में थोड़ा सा शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

गेंहू का आटा

गेंहू के आटे का चोकर एक नुेचरल स्क्रब है। रंग छुड़ाने के लिए आप बस चोकर को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए छुड़ाएं। उसके बाद ताजे पानी से चेहरे को धो लें। इससे रंग भी छूट जाएगा और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment