द खबर एक्सप्रेस 21 मार्च 2024। विधायक ताराचन्द सारस्वत अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में लगातार एक्शन मोड़ पर चल रहे है। इन्ही विकास कार्यों के बीच पीएचडी विभाग में विधायक सारस्वत के प्रयासों से स्वीकृत ट्यूबवेल का निर्माण कार्य तेजी से क्षेत्र में हो रहा है। पिछले दो दिन से मोमासर में ट्यूबवेल निर्माण कार्य करने के बाद DTH मशीन द्वारा आज श्रीडूंगरगढ़ शहर के वार्ड नं 1 कालूबास पर नया स्वीकृत ट्यूबवेल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जो नए ट्यूबवेल स्वीकृत करवाए है, वो जल्द ही बनकर तैयार हो जायेंगे ।
विधायक सारस्वत के इन जनहितकारी प्रयासों से क्षेत्र में पानी की समस्या से आमजन को मिलेगी बड़ी राहत। वार्डवासियों ने विधायक सारस्वत का आभार जताया है।
विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि जनता की सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति प्राथमिकता से की जाएगी। इस ट्यूबवेल के बनने से कालूबास के बड़े भूभाग के निवासियों का पेयजल संकट दूर होगा। विधायक ने बताया कि इस जगह पर पानी की बड़ी टंकी भी बनाई जाएगी।













